DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम टेंगनाबरपारा में शुरू हुआ शिव महापुराण कथा , निकली कलश शोभा यात्रा, 6 दिसंबर तक भक्ति की बहेगी बयार

बालोद। गुरुर ब्लॉक के ग्राम टेंगना बरपारा में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 30 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक किया जा रहा है। कथा समय प्रतिदिन दोपहर दो से शाम 6:00 बजे तक होगा। कथावाचक ग्राम बगदई वाले पंडित चैतन्य पाण्डेय हैं। शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ भागवत का शुभारंभ हुआ। वही पहले दिन शिव महामात्य की कथा बताई गई। शनिवार को कलश यात्रा, वेदी स्थापना, शिव महामात्य कथा हुई। पंडित चैतन्य पांडे ने बताया कि शिव पुराण में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, अवतारों, ज्योतिर्लिंगों, रहस्यों, महिमा, और उपासना के बारे में बताया गया है। शिव पुराण में पूजा-पद्धति, ज्ञान, और शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी बताई गई हैं।

शिव पुराण के मुताबिक, जो व्यक्ति शिव भक्ति करता है, वह श्रेष्ठतम स्थिति प्राप्त करता है और शिव पद को प्राप्त हो जाता है। शिव पुराण के मुताबिक, शिव भक्ति करने से मनुष्य सभी पापों से मुक्त हो जाता है और जीवन में बड़े-बड़े भोगों का उपभोग करता है। शिव पुराण के मुताबिक, शिव पुराण को श्रद्धापूर्वक सुनने से मनुष्य जीवन के अंत में शिवलोक में स्थान प्राप्त करता है। शिव पुराण के मुताबिक, कलियुग में सत्य का साथ देना ही सबसे बड़ा धर्म है। आयोजकों में शामिल प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू ने समस्त शिव भक्तों और श्रद्धालु से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस शिव महापुराण कथा में शामिल होकर पुण्य प्राप्त करने की अपील की है। ग्राम पंचायत, ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासी टेंगना बरपारा सहित पीमन साहू, चमेली साहू, सरस्वती राजेश साहू व अन्य ग्रामीणों का आयोजन सहयोग बना हुआ है। 1 दिसंबर रविवार को शिव पुराण परिचय, शिवलिंग महिमा, भस्म रूद्राक्ष महिमा, 2 दिसंबर को नारद मोह, सृष्टि वर्णन, धनपति कुबेर परिचय, 3 दिसंबर को गंगा अवतरण, समुद्र मंथन, नारी धर्म, अर्धनारीश्वर कथा, 4 दिसंबर को सती चरित्र, पार्वती जन्म, शिव विवाह उत्सव, 5 दिसंबर को कार्तिक गणेश उत्पत्ति एवं तारकासुर मोक्ष, राजासुर कथा, दुर्वासा एवं हनुमान अवतार, 6 दिसंबर को जालंधर वध, द्वादश ज्योतिर्लिंग, बाणासुर, अंधकासुर, भस्मासुर वध कथा, चढ़ावा, पंचाक्षर मंच, महिमा, शिव सहस्त्राचार, हवन पूर्णाहुति एवं प्रसाद भंडारा का आयोजन होगा ।

You cannot copy content of this page