DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

बालोद। ग्राम सुरेगांव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के तहत विवेक क्लस्टर सुरेगांव में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें 40 पंचायत से बिहान से जुड़ी हुई दीदियां शामिल हुई। जिसमें पीआरपी, एफएलसीआरपी, बीसी सखी, पशु सखी, कृषि मित्र, आरबीके एवं सभी सक्रिय महिलाएं शामिल हुए। इस आयोजन में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के डीईओ, एडीईओ एवं एनआरएलएम के बीपीएम प्रभारी आशीष देशमुख उपस्थित थे।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करते हुए कम समय में लक्ष्य पूर्ति करने हेतु एफएलसीआरपी ननकी बाई ,आरबीके पिंकी देशमुख एवं रुखमणी सोनकर और सक्रिय महिला यामिनी देशमुख, प्रभा, सुषमा, दुर्गा, रेणुका साहू को एडीईओ द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही लखपति दीदी योजना के बारे में भी बताया गया।

You cannot copy content of this page