DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अचौद में निर्मित प्रार्थना स्थल पर शेड निर्माण एवं वाहन शेड निर्माण का हुआ लोकार्पण

बालोद। ग्राम अचौद में निर्मित प्रार्थना स्थल पर शेड निर्माण एवं वाहन शेड निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहन मण्डावी पूर्व सांसद कांकेर लोकसभा, अध्यक्षता कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने कहा कि आज ग्राम अचौद के स्कूल प्रांगण में हुए इन सभी विकास कार्यों से बच्चों को सुविधा मिलेगी।

हम गुंडरदेही विधानसभा को छत्तीसगढ़ का सबसे विकसित व जनसुविधाओं से युक्त विधानसभा बनाने निरंतर प्रयास कर रहें हैं और इस प्रयास में जनता का सुझाव व मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है। आज जो यह विकास की सौगात मिली है उससे ग्राम वासियों में भी ख़ुशी स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत बालोद, श्रीमती सुचित्रा हेमंत साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, दीपक साहू जनपद सदस्य, सागर साहू , बलराम अंगारे , श्रीमती उतरा चंद्राकर सरपंच, पंचगण सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page