DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ में गौ सेवा आयोग गठन देर से सही लेकिन दुरुस्त: दुबारा अध्यक्ष बने विशेषर पटेल

संत बालक दास ने कहा : विशेषर पटेल गौ सेवा के क्षेत्र में आदर्श स्थापित करें ऐसी शुभकामना

बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेषर सिंह पटेल को राज्य गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पशुधन विकास विभाग की संयुक्त सचिव विमला नावरिया ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। विशेषर पटेल छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से ताल्लुक रखते हैं। वर्ष 2019 से पहले भाजपा सरकार के दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। विशेषर पटेल लंबे समय में गौ सेवा को लेकर काम कर रहे हैं।  इस नियुक्ति पर बालोद जिले के संत श्री राम बालक दास महात्यागी संरक्षक गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ ने कहा छत्तीसगढ़ में लगभग 1 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तब से लगातार गौ सेवा आयोग के पुनर्गठन की बात चल रही थी। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के संरक्षक होने के नाते उन्होंने इस बारे में कई बार मुख्यमंत्री से चर्चा की थी। विगत 19 नवंबर को भी मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि जिस तरह पहली रोटी गाय को दी जाती है इसी तरह किसी भी शासन तंत्र को सबसे पहले गौ माता की रक्षा सुरक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए। आज छत्तीसगढ़ में सड़कों में गायें मर रही है। साथ ही गौशालाओं में अनुदान की कमी के कारण गौ माता कुपोषण का शिकार हो गई है। ऐसे समय में राज्य गो सेवा आयोग के संरक्षक संत श्री राम बालक दास जी ने श्री विशेषर पटेल को पुनः गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हिंदुत्व एवं गौ रक्षा के लिए श्री पटेल अहम भूमिका निभाते हैं और मां कौशल्या धाम श्री पाटेश्वर आश्रम के वे भक्त भी हैं। आशा करते हैं कि विशेषर पटेल के नेतृत्व में गौ सेवा आयोग समस्त छत्तीसगढ़ में गौ माता को संवर्धन प्रदान करेगी और छत्तीसगढ़ में राज्य माता का दर्जा गौ माता को प्राप्त होगा।

You cannot copy content of this page