DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“बालोद में 27 नवंबर को आयुष स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता शिविर”


बालोद। संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय नि: शुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 27-11-2024 को प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक वार्ड नं 20 पाररास, जिला बालोद (छ.ग) किया जाएगा। इस आयुष शिविर में समस्त प्रकार के रोगों जैसे वातरोग, मांसपेशियों एवं संधिगत रोग, पेट रोग, चर्मरोग, शिशु रोग, स्त्रीरोग, मुखरोग, दंत रोग, नेत्ररोग, एलर्जी, पुराने सर्दी जुखाम, ब्लडप्रेशर, मधुमेह, अनिद्रा, मोटापा, अवसाद एवं मौसम परिवर्तन से होने वाली बिमारियों का आयुष पद्धति से रोग निदान कर नि: शुल्क औषधि प्रदान की जावेगी। साथ ही इस शिविर में नेत्र एवं रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अतः जन-मानस से अनुरोध है कि उक्त शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठायें।
यह जानकारी जिला आयुष शिविर प्रभारी डॉ राजेश कुमार झारिया ने दी है।

You cannot copy content of this page