DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय रासेयो इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संस्था के प्राचार्य डॉ अंजना ठाकुर मैम के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी इकाई 01 प्रो. संजय सप्तर्षि , इकाई 2 प्रो. करुणा रावटे के नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम कुतुलबोर्ड भाटागांव का आयोजन, युवा भारत के लिए युवा, डिजिटल भारत के लिए युवा विषय पर आयोजित किया गया है। सात दिवसीय विशेष शिविर में सुबह 5 बजे प्रभात फेरी उसके पश्चात 6 बजे योगाभ्यास, 7 बजे नाश्ता 8 बजे से 11 बजे तक परियोजना कार्य जिसके अंतर्गत स्वयंसेवियों द्वारा गांव में अनेकों जागरूकता कार्यक्रम एवं श्रमदान किया जाता था। इसके पश्चात 2 बजे से 4 बजे तक बौद्धिक परिचर्चा सत्र जिसमें अलग अलग दिवस पर विषय विशेषज्ञ एवं अधिकारी गण उपस्थित होकर ग्राम वासियों ओर स्वयंसेवियों को मार्गदर्शित करते थे। 4 से 5 देशी खेलकूद 5 से 6 ग्राम भ्रमण, रात्रि भोजन करने के बाद 8 से 10 सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसके अंतर्गत जागरूकता एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम ग्राम वासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वयंसेवियों द्वारा प्रस्तुति दिया जाता था।

इसके पश्चात विश्राम। सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम बेला में समापन समारोह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे पूर्व संसद मधुसूदन यादव, विशिष्ट अतिथि सचिन बघेल, उमेश पटेल, एवं दिग्विजय महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष अतुल रायजादा के साथ साथ महाविद्यालय के नए प्राचार्या डॉ, किरण लता दामले भी उपस्थित रहे। और गांव के सरपंच उमा बाई, सचिव समस्त पंच एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थिति अतिथियों स्वयंसेवियों को पढ़ाई के साथ साथ सेवा कार्य में जुड़े रहने के लिए आशीर्वचन, बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। अंत रासेयो स्वयंसेवियों द्वारा मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव से रासेयो इकाई के लिए कुछ जरूरत की सामग्रियों की मांग की गई है। पूर्व संसद मधुसूदन यादव द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही मांग पूरी की जाएगी।

You cannot copy content of this page