DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

माता कर्मा कला वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय गुंडरदेही राष्ट्रीय सेवा योजना & नेहरू युवा केंद्र संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया गया

गुण्डरदेही। संविधान दिवस डॉ लीना साहू के नेतृत्व सविधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमे डॉ भीमराव अंबेडकर पूजा अर्चना करते हुए संगोष्ठी किया गया जिसमे मुख्य वक्ता डॉ आशा जी व्याख्याता हिंदी साहित्य घनश्याम समाजशास्त्र व्याख्याता तुलसी साहू राजनीती व्याख्याता उपस्थित रहे और सविधान के बारे मे बताया।


भारत सरकार ने देश के संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले ऐतिहासिक समारोह की शुरुआत की घोषणा की है. यह निर्णय हमारे लोकतंत्र की उल्लेखनीय यात्रा और हमारे संस्थापक सिद्धांतों तथा संवैधानिक मूल्यों की स्थायी विरासत को दर्शाता है, जो संविधान दिवस 26 नवंबर, 2024 से शुरू होगा।

यह समारोह ” हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान ” अभियान के तहत आयोजित किए जा रहा हैं और इसका उद्देश्य संविधान में निहित मूल मूल्यों को दोहराते हुए संविधान के निर्माताओं के योगदान का सम्मान करना है. साथ ही पदयात्रा सविधान रैली करके सविधान के नारे लगाए और डॉ भीमराव अंबेडकर चौक मे पूजा अर्चना किया गया जिसमे कार्यक्रम अधिकारी डिगेंद्र साहू वरिष्ठ स्वयं सेवक कौशल गजेन्द्र डालनायक रूद्र प्रताब, कुमकुम देशमुख, रोशन साहू मेघा कार्यक्रम मे विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page