DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाविद्यालय में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया

बालोद । भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद (छ.ग.) में प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में संविधान के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रो. संतोष कुमार राना के द्वारा संविधान दिवस के महत्व एवं उनके मूल्यों को संबंध में प्रकाश डाला गया। उक्त कार्यक्रम में प्रो. धीवराज कुमार भोयर द्वारा छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया गया। प्रो. कलेन्द्री रावटे के द्वारा संविधान निर्माण की आवश्यकता एवं संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेदों के बारे में छात्राओं की जानकारी प्रदाय किया गया। इस कार्यक्रमको संयोजक प्रो. तरुण कुमार द्वारा सहायक प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलाए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं पछात्राएं उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page