DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में अपराधों की रोकथाम को लेकर एसपी ने ली क्राइम समीक्षा बैठक

बालोद। पुलिस कार्यालय बालोद में राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई गई। पुलिस अधीक्षक एस.आर भगत के निर्देशन  में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमे पुलिस अधीक्षक द्वारा एफआईआर के संबंध में दिशा निर्देश,अज्ञात आरोपियों की पता तलाश  करने उनकी गिरफ़्तारी करने , मर्ग संबंधी प्रकरणों का जल्दी निराकरण करनें ,साइबर फ्रॉड रोकथाम एवं आईटी एक्ट के प्रकरणों पर उचित कार्यवाही हेतु समस्त अधिकारीयों को निर्देश दिए गए। जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। क्राइम मीटिंग में  एसडीओपी देवांश सिंह राठौर,नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा,डीएसपी बोनीफास एक्का, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा ,यातायात प्रभारी समेत समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहें।                                           

You cannot copy content of this page