DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले के अमृत सरोवर स्थल पर मनाया जाएगा 26 नवंबर को संविधान दिवस विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से आमजनों को किया जाएगा संविधान के प्रति जागरूक



बालोद । कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में जिले के महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थल पर 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से आम जनता को भारतीय संविधान के महत्व एवं विशेषताओं के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। जिले मंे कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियांे एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना के कार्यक्रम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों का महत्व समझाना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत भारतीय संविधान की उद्देशिका के सामूहिक पाठ से होगी। इस अवसर पर छात्रों के लिए निबंध, लेखन, भाषण और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इस दौरान जिले के प्रमुख अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण, मनरेगा जॉब कार्डधारी नागरिकों और छात्रों को भारतीय संविधान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। डाॅ. कन्नौजे ने बताया कि इस अवसर पर जिले के 138 पूर्ण अमृत सरोवर में संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक अमृत सरोवर व्याख्यान के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

You cannot copy content of this page