DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हाई स्कूल मैदान कोलिहामार में होगा तीन दिवसीय संत समागम हिंदुत्व संस्कृति समावेश का भव्य कार्यक्रम, तैयारी में जुटे भगवाधारी सर्व हिंदू समाज संगठन के लोग

गुरुर । गुरुर के हाई स्कूल मैदान कोलिहामार में 27, 28 और 29 दिसंबर को तीन दिवसीय संत समागम हिंदुत्व संस्कृति समावेश का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसका आयोजन भगवाधारी एवं सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में हो रहा है। इस आयोजन के तहत लगातार तीन दिवसीय तीन रात अखंड दीप प्रज्वलन किया जाएगा। तो साथ ही भंडारा का कार्यक्रम भी होगा। ऐसा आयोजन क्षेत्र में पहली बार किया जा रहा है। जिसमें पूरे 123 गांव के लगभग 50000 श्रद्धालु शामिल होंगे। घर-घर जाकर आयोजनों द्वारा लोगों को निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। गुरुर सहित पूरे बालोद जिले से लोगों को इसमें आमंत्रित किया जा रहा। साथ ही घर आने वाले मेहमानों को भी आमंत्रित कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की जा रही है। आयोजकों के अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रति दिवस संत संगति, समावेशी झलकियां का कार्यक्रम होगा। जिसके तहत 27 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 10 बजे भव्य कलश शोभायात्रा सर्व हिंदू समाज द्वारा कार्यक्रम स्थल से देऊर मंदिर प्रस्थान करेगी। संत संगति के तहत अखिल भारतीय संघ समिति रायगढ़ के आचार्य राकेश कुमार उपाध्याय व श्री शंकर गौरी गोपाल आश्रम कन्हारपुरी के दास बंटी गोपाल कुंभज उद्बोधन देंगे। इसके अलावा बस्तरिया नृत्य, डंडा नृत्य, राउत नाचा का कार्यक्रम भी होगा। समावेशी झलकियां के तहत शुभांजलि मानस परिवार बरगाही राजनांदगांव द्वारा मानस में नारियों की शिक्षा के प्रसंग के साथ विलुप्त होती संस्कृति का दर्शन, डंडा नृत्य नागा डबरी, बस्तरिया नृत्य, राउत नाचा की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा माधुर्य मानस परिवार प्रचार संगठन पोटियाडीह, मनमोहिनी लोक गाथा भरथरी परसवानी अर्जुंदा की प्रस्तुति होगी। द्वितीय दिवस शनिवार को सुबह 6 बजे से पंडितों के मंत्र उच्चार के साथ महारुद्राभिषेक धमतरी बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर ग्रुप के द्वारा होगा। संत संगती में विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया , सिरकट्टी आश्रम गरियाबंद के संत गोवर्धन शरण महाराज का उद्बोधन होगा। इसके अलावा समावेशी झलकियां में जय गुरुदेव आराधना हरि कीर्तन छिंदोली महासमुंद, जय मां भवानी जसझांकी कुसुमकसा, दल्ली राजहरा, सुआ नृत्य व बारहमासी नृत्य घोघोपुरी, दशरथ नंदन रामधुनी पार्टी धोबनपुरी करहीभदर, श्री राम कथा केशवेंद्र प्रभु जी इस्कॉन मंदिर वृंदावन प्रशिक्षित, अनुराग मानस परिवार गुरुर, जय श्री हरि बांस गीत सा बस्तर, श्री संगम जगराता गुंडरदेही अरकार पलारी और संकीर्ण इस्कॉन डेवोटिस रायपुर की प्रस्तुति होगी। तृतीय व अंतिम दिवस 29 दिसंबर रविवार को सुबह 6 बजे से हनुमान चालीसा, 108 भगवाधारी द्वारा 108 बार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी के द्वारा किया जाएगा। संत संगति में विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मंडल रायपुर के संत आचार्य वेद प्रकाश महाराज, रामायणी प्रवक्ता बेलमांड मुक्त आश्रम हथौद आचार्य पुरुषोत्तम राजपूत उद्बोधन देंगे। समावेशी झलकियां में जय मां भारती जसझांकी सुरहोली बेमेतरा, जय गुरुदेव संकीर्तन मानस परिवार फिंगेश्वर गरियाबंद, जय भारत मानस व रामधुनी मंडली दरगहन , जय मां शारदा बांस गीत बोडरा धनेली, जय चंडी मां रामधुनी पार्टी पेंडरवानी की प्रस्तुति होगी। हवन कार्यक्रम हेमंत प्रसाद दुबे कुलिया द्वारा होगा। तत्पश्चात जय अंबे जगराता ग्रुप कोपेभांठा खैरागढ़, महाभारत पंडवानी पार्टी कंकालिन, मां के ममता लोक रंजनी कुनकुनी रायगढ़ की प्रस्तुति होगी। जरूरतमंदों की सहायता हेतु लोगों से अपील की गई है कि जिस भी व्यक्ति के पास कपड़े व कंबल हो जो नया या नया जैसा हो वह दान कर सकते हैं। इसके लिए पंडाल में जगह सुनिश्चित रहेगा। आयोजन की तैयारी में अध्यक्ष महेंद्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष पेमन साहू, सचिव योगिता शर्मा, संरक्षक चौलेश देशमुख, राकेश सहित अन्य जुटे हुए हैं।

You cannot copy content of this page