DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पलारी में प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय संगीतमय दिव्य मानस महोत्सव का आयोजन 10 से 12 जनवरी तक

गुरूर । गुरुर ब्लॉक के ग्राम पलारी में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय संगीतमय दिव्य मानस महोत्सव व्याख्यान माला महाकुंभ का आयोजन 10 से 12 जनवरी तक किया जा रहा है। जिसकी तैयारी में पलारी मानस प्रचार समिति सहित बाल समाज लीला मंडली, युवा मित्र मंडल, महिला मंडल, रामधुनी मंडली, श्री राम सेना और समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं। इस आयोजन में पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5001 रुपये, द्वितीय 3501, तृतीय 3001, चतुर्थ 2501, पंचम 2001, षष्ठम 1501, सप्तम 1001 रुपए एवं सभी पुरस्कारों में स्मृति चिह्न दिया जाएगा। साथ ही महिला वर्ग में प्रथम 5001, द्वितीय 3501, तृतीय 3001 रुपए दिया जाएगा. प्रत्येक मंचस्थ मंडली को ₹1001 सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। 12 जनवरी को रात्रि में छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति भी होगी। विशेष पुरस्कारों के तहत गायन, वादन, व्याख्या विशेष, वेशभूषा और अनुशासन प्रसंग अनुकूल प्रस्तुति पर 501 रुपए एवं स्मृति चिह्न दिया जाएगा ।साथ ही रंगोली प्रतियोगिता भी होगी। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रमशः 500, 300, 200 रुपए इनाम भी रखा गया है। आयोजन की तैयारी में अध्यक्ष टेकलाल सोनबेर, उपाध्यक्ष पुनेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष संतोष , सचिव गजेंद्र महमल्ला , सह सचिव यानेश सोन कलिहारी, सदस्य सुरेश जाजू, नंदकुमार बसंत साहू रविकांत साहू अर्जुन तोषण साहू छगन वेद प्रकाश योगेश्वर साहू बुधारू संतु घनश्याम रेखू , रजउ निषाद, टीकाराम रिंकू साहू आदि जुटे हुए हैं।

You cannot copy content of this page