DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परीक्षा के दौरान छात्रों को होने वाली असुविधाओं के संबंध में दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य को आवेदन पत्र सौंप कर व्यवस्था में सुधार का किया गया मांग

राजनांदगांव। जिले कि सबसे लीड कॉलेज शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव जहां 6000 नियमित बच्चे अध्ययन रत हैं आगामी दिनों में सेमेस्टर परीक्षाएं आरंभ होने वाली है परीक्षा के दौरान छात्रों के बिच एक बड़ी समस्या उठ कर आती है उत्तर पुस्तिका की उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखते समय जब उत्तर पुस्तिका पुरी तरह से भर जाता है तब अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका सप्लीमेंट्री के रूप में लेते हैं कई-कई विद्यार्थी तीन से चार सप्लीमेंट्री लेते हैं जिसके चलते उत्तर पुस्तिका बहुत मोटी हो जाती है मोटी होने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं को छेद करने में बड़ी दिक्कत आती है उत्तर पुस्तिका को एक साथ बांधने के लिए उसे छेद करना पड़ता है परीक्षा हाल में उत्तर पुस्तिका को छेद करने हेतु किसी भी प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध नहीं होती, विद्यार्थी अपने पेन से ही उत्तर पुस्तिका में छेद करते हैं उत्तर पुस्तिका मोटी होने के कारण आसानी से छेद नहीं हो पाती और पेन टूट जाते हैं या उत्तर पुस्तिका फट जाती है और इस प्रक्रिया में काफी समय भी लगता हैं जबकि एग्जाम हॉल में एक-एक सेकंड भी बहुत कीमती होता है ऐसे बहुमूल्य समय को विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका छेदकरने में व्यर्थ ही गंवाते हैं जिसके कारण कई सारे प्रश्नों के उत्तर लिखने से भी वंचित हो जाते हैं।

समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों भागवत वर्मा, खिलेंद्र साहू,खुमेश साहू,दिपक साहू, विनोद टेम्बुलकर,केशव साहू,भावेश साहू व अन्य विद्यार्थियों द्वारा दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य मैम को आवेदन पत्र सौंप कर
परीक्षा के दौरान छात्रों को आने वाली समस्याओं पर विचार कर उक्त समस्या के समाधान का मांग किया गया।
प्राचार्य महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि उक्त समस्या पर विचार कर समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का प्रयास करेंगे

You cannot copy content of this page