DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना में सात दिवसीय विशेष शिविर खरथुली में जारी

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा/ज के तत्वाधान में ग्राम खरथुली पंचायत भोथली जिला बालोद में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना में सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत अतिथियों के सानिध्य में संपन्न हुआ।
शिविर स्थापना एवं उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रही श्रीमती कृतिका साहू सदस्या जिला पंचायत बालोद कार्यक्रम की सराहना की और सभी स्वयंसेवको को अनुशासित रहने एवं शिविर को सफल बनाने के शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता कर रहे परम केशुराम गंधर्व सरपंच ग्राम पंचायत भोथली ने सभी स्वयंसेवको किसी भी तरह से समस्या नहीं होने की पूर्ण आश्वाशन दिया है।

विशिष्ट अतिथि की आसंधी पर विराजमान रही श्रीमती सीता साहू सदस्या जनपद पंचायत बालोद में शिविर हेतु जागरूक रहने की सलाह दी।
इस बीच गांव के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों का सानिध्य मिला जिसमें विशेष अतिथि के रूप में बिसे लाल साहू , मयाराम पंत से.नि. शि., सुग्रीव साहू से.नि. शि., सालिक राम धुर्वे , पूर्व सरपंच एवं ग्राम के सभी गणमान्य गणों का विशेष स्नेह, मया, दुलार, प्यार आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिला। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य टी आर ठाकुर , सहसंयोजक आई एल लेंडिया व के एस देशमुख , श्रीमती एल सोरी मैडम एवं सभी स्टाफ सांकरा/ज उपस्थित रहे हैं।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा/ज. की ओर से आदरणीय जनों का आभार साधुवाद कार्यक्रम अधिकारी खिलेश गंगासागर ने किया।

You cannot copy content of this page