ठेठवार यादव समाज का सामाजिक समरसता यात्रा फरवरी में निकलेगी, 80 लोग ही जा पाएंगे यात्रा में, 3500 शुल्क निर्धारित, एक हजार जमा कर 31 नवंबर तक करा सकते है पंजीयन, बैठक में लिया निर्णय




पाटन। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ की बैठक गुढ़ियारी रायपुर में सम्पन्न हुई। सामाजिक समरसता मध्यप्रदेश यात्रा एवं अष्टधातु संग्रहण की रुपरेखा पर हुआ चर्चा। फ़रवरी माह के प्रथम सप्ताह में होगा यात्रा। बैठक में लिया गया निर्णय इस समय यात्रियों की संख्या सिमित किया है।80 यात्रि होंगे शामिल।पहले आओ पहले सीट आरक्षित कराओ की शर्तें लागू।सीट सुरक्षित कराने 1000 रुपये पंजीकरण शूल्क जमा करना होगा।3500 रुपये के सहयोग राशि निर्धारित किया गया है। यात्रा तीन दिवसीय होगा। यात्रा में शराब पूर्ण रुप से वर्जित रहेगा। बस में बैठने से पहले बैग का जांच किया जायेगा।मद्य पान करते पाये जाने पर दंड का प्रावधान रहेगा। यात्रा सुबह 6 से रायपुर ठेठवार भवन रायपुरा से प्रस्थान करेगी।बैठक में प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी हरीश यादव , समलिया यादव प्रदेश महासचिव, परमानंद यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, नरोत्तम यदु प्रदेश महासचिव, रणजीत यदु प्रदेश उपाध्यक्ष,डा रविनारायण यदु प्रदेश उपाध्यक्ष,बसंत यदु प्रदेश संगठन मंत्री,रामजीवन यदु संरक्षक रायपुर राज ,हरिराम यदु अध्यक्ष महानगर ईकाई, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page