DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम द्वारा बालोद जिला के गांव -गांव में किया संगठन का विस्तार



संगठन विस्तार की दिशा में ओबीसी महासभा का गांव गांव में बैठक
राष्ट्रीय जनगणना एवं लंबित 27% आरक्षण के मुद्दे पर ओबीसी महासभा गांव में किया संगठन का विस्तार

डोमन बने ओबीसी महासभा के ग्रामीण इकाई खपरी के अध्यक्ष

ग्रामीण इकाई खपरी के महिला मोर्चा के अध्यक्ष बने कुंती देवांगन

डोमेन्द्र हिरवानी ओबीसी महासभा के ग्रामीण इकाई अंगारी के अध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रीय जनगणना एवं ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर ओबीसी महासभा हुए लामबंद


बालोद। जिला के ग्राम खपरी लाटाबोड़ में ओबीसी महासभा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के गांव के ओबीसी समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बालोद विकासखंड अध्यक्ष पवन साहू ने किया । कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भगवती सोनकर ,जागेश्वर पटेल ग्राम विकास समिति अध्यक्ष अंगारी, लता साहू बालोद ब्लॉक अध्यक्ष महिला ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा ओबीसी महासभा के विजन और मिशन पर विस्तार से जानकारी दिया गया। संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण हेतु संगठन विस्तार पर विस्तृत प्रकाश डाला गया ।

राष्ट्रीय जनगणना, ओबीसी आरक्षण, मंडल कमीशन, कॉलेजियम सिस्टम ,लैटरल एंट्री, 50% कैंपिंग ,क्रीमी लेयर आदि के मुद्दों पर ग्रामीण जनों को जानकारी दिया गया ।उक्त कार्यक्रम में प्रदेश सह सचिव पुनेश्वर देवांगन ,गंगा प्रसाद साहू सरपंच लाटाबोड़, डोमेन्द्र साहू अंगारी साहू समाज सचिव, कुलेश्वर सार्वां सरपंच खपरी, राधेश्याम साहू ग्राम पटेल खपरी, माखनलाल साहू, देवेंद्र कुमार साहू परसाही, कमल किशोर निर्मलकर, लोकेश्वर कुमार साहू ,श्रीमती रामेश्वरी सार्वां, लता देवी साहू ,दिनेश कुमार साहू ,कुंती देवांगन वार्ड पंच, कुलेश्वरी, अनुज राम ,ध्रुव कुमार साहू अंगारी सरपंच ,डोमन लाल ,अशोक कुमार उपसरपंच, भारत लाल साहू ,अमन कुमार ,काजल साहू, वेदांती साहू सहित बड़ी संख्या में ओबीसी समुदाय के लोगों ने भाग लिया ।

उक्त बैठक में सर्व सहमति से खपरी ग्रामीण इकाई के संरक्षक सरपंच कुलेश्वर सार्वां, ग्रामीण अध्यक्ष डोमन साहू ,महिला मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष के पद पर कुंती देवांगन, युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष अमन कुमार, ग्रामीण उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रामेश्वरी सार्वां, ग्रामीण महासचिव महिला मोर्चा कुलेश्वरी, जिला महासचिव जागेश्वर पटेल ,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू ,ब्लॉक उपाध्यक्ष गंगा राम साहू ,ब्लॉक संरक्षक ध्रुव कुमार साहू ,ब्लाक महासचिव राधेश्याम साहू एवं अंगारी ग्रामीण अध्यक्ष डोमेन्द्र कुमार हिरवानी को मनोनीत किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों का अबीर गुलाल से स्वागत किया गया।

You cannot copy content of this page