DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्लू प्रिंट के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी


बालोद। शिक्षा विभाग के विभिन्न मुद्दों को लेकर जोन स्तरीय बैठक सेजेस डोंडी लोहारा, रानाखुज्जी,शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय खेरथाबाजार एवं मुड़खुसरा में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें समस्त संकुल प्राचार्य एवं संकुल अकादमिक समन्वयक को आपार आई डी,परख एवं ब्लू प्रिंट के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परख के तहत राज्य स्तरीय मॉक टेस्ट 18,25 एवं 29 नवम्बर 2024 को। विकासखण्ड स्तरीय मॉक टेस्ट 22 एवं 27 नवम्बर 2024 एवं अंतिम टेस्ट 02 दिसंबर 2024 को चयनित शालाओं में होगा। चयनित शालाओं का राज्य स्तरीय परख परीक्षा 04 दिसंबर 2024 को सम्पन्न होगा। विषयवार ब्लू प्रिंट तैयार कर अर्ध वार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा की तैयारी करवाएंगे। ब्लू प्रिंट की कॉपी सभी विद्यार्थियों के पास हो सुनिश्चित करें। ताकि उसके आधार पर विद्यार्थी तैयारी कर बोर्ड परीक्षा में अपना स्थान टॉप टेन में ला सके। अर्धवार्षिक परीक्षा के पश्चात बच्चों के द्वारा प्राप्त नम्बर एवं परिणाम को 30 दिसम्बर 2024 को होने वाले मेगा पी टी एम में साझा करेंगे। त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक परीक्षा के ग्रेडेशन के आधार पर बच्चों को अगली ग्रेड को प्राप्त करने हेतु कार्य योजना बनाई जावे। बोर्ड परीक्षा के पूर्व गुणवत्ता परीक्षण हेतु जोन स्तर पर सभी विषयों के तीन विषय विशेषज्ञों के द्वारा पेपर तैयार कर पेपर लिया जावे।

You cannot copy content of this page