DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सनौद में पचगैइहा निषाद भवन निर्माण का भूमिपूजन एवं कलामंच का लोकार्पण किया विधायक कुंवर सिंह निषाद

बालोद/ गुण्डरदेही। गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम सनौद में पचगैइहा निषाद भवन का भूमिपूजन एवं कलामंच निर्माण का लोकार्पण किया। विधायक ने लोकार्पण करते हुए कहा कि सामाजिक भवन बनने से निश्चित ही समाज के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं।


इस अवसर पर चमरू राम निषाद, अध्यक्ष चमेली बंजारे सरपंच,टोमनलाल साहू , ललिता निषाद, ओम प्रकाश साहू, कन्हैया ठाकुर, राजकुमार निषाद, सुनील साहू, मनोज साहू, कुलेश्वर साहू सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page