बालोद । इस समारोह में ग्राम पंचायत पटेली अंतर्गत कार्यरत मितानिनों का सरपँच राधा रावटे समस्त पंचगण एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा साड़ी एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
आयोजन के बारे मे सरपँच राधा रावटे ने बताया कि राज्य शासन के दिशानिर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन में मितानिन बहनों की विशेष भूमिका होती है।
टीकाकरण प्राथमिक उपचार गर्भावस्था से लेकर समुचित प्रसव जच्चा बच्चा की स्वास्थ्य पर पैनी नजर रखते हुए स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल सुविधा उपलब्ध कराती हैं।
हम सबको स्वछता का पालन कराती हैं। मौसमी बीमारियों खान पान कैसे हो उचित सलाह बताती हैं।मितानिनो के बदौलत स्वास्थ्य विभाग के कार्यो के साथ साथ महिला सशकितकरण को बढ़ावा मिला है।
हर कदम पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में सफल क्रियान्वयन में बेहतर साथ मिलता है।
अतः इन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
इस मौके पर समस्त मितानिनो ने शासन प्रशासन व ग्राम पंचायत को इस सम्मान के लिए विनम्र आभार व्यक्त किया। और हर सम्भव सहयोग प्रदान करने आश्वास्त किया।
इस अवसर पर मितानिन सेक्टर प्रमुख हेमपुष्पा सोरी, मितानिन- ममता नीलम रूखमणी राधा रावटे पंच प्रीति बाबूलाल सेवा राम मसिया, झमलेस पूरण सिंह एवं गणमान्य नागरिक मणी राम बंशी राम रामसाय शम्भू राम हलधर सोनाघाटी सहित ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित थे।
वनांचल ग्राम पंचायत पटेली में सम्मान समारोह आयोजित किया गया
