DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर खरथुली में 23 से 29 नवंबर तक

बालोद । सांकरा ज के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर सत्र का आयोजन ग्राम पंचायत भोथली के आश्रित ग्राम खरथुली में 23 से 29 नवंबर तक किया जा रहा है। जिसमें 23 नवंबर को शिविर स्थापना और उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू होंगे। अध्यक्षता सरपंच केसु राम गंधर्व करेंगे। विशेष अतिथि जनपद सदस्य सीता साहू होंगे। इसी तरह 29 नवंबर पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा होंगी। अध्यक्षता पूर्व जनपद सदस्य मूलचंद साहू करेंगे। विशेष अतिथि ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष ईश्वर ध्रुवे होंगे। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी खिलेश गंगासागर संयोजक ने बताया कि आयोजन के तहत नियमित रूप से प्रभात फेरी, योग व्यायाम, परियोजना कार्य 9 से 12 बजे, बौद्धिक परिचर्चा 3 से 4 बजे, खेलकूद, ग्रामीण संपर्क, सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 8 से 10 बजे तक होंगे। इसके अलावा प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां होंगी। जिसमें बच्चे भाग लेंगे। साथ ही ग्रामीणों को भी इससे जोड़ा जाएगा। अतिथियों द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया जाएगा। इस शिविर में 52 शिविरार्थी,30 स्वयंसेविका ,18 स्वयंसेवक,2 शिक्षक ,1 शिक्षिका,1 भृत्य शामिल होंगे।

You cannot copy content of this page