DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना ने दिया स्वच्छता का संदेश

बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में साप्ताहिक गतिविधि का आयोजन किया जिसमे गोद ग्राम में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजन करने के संबंध में कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों के द्वारा चर्चा की गई ।

महाविद्यालय बालोद की एनएसएस इकाई का इस सत्र हेतु गोद ग्राम मनौद को चयनित किया गया है , जहां 30 नवंबर को रासेयो युनिट द्वारा एकदिवसीय शिविर लगाया जाएगा और थीम मेरा युवा भारत के लिए युवा , मतदाता जागरूकता एवं नशा मुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों पर गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा ।

गतिविधि के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास हेतु उन्हें मंच प्रदान किया गया और उनके अंदर के झिझक एवं डर को मिटाकर आत्मविश्वास लाने का प्रयास किया गया तत्पश्चात स्वयंसेवकों के द्वारा महाविद्यालय परिसर ग्रंथालय के सामने की साफ सफाई कर साक्षरता का संदेश दिया गया यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी. एन खरे के निर्देशन में संपन्न हुआ ।

इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार साहू, विश्वजीत बघेल, चंद्रेश यादव, लोकेश्वर निर्मलकर ,लक्ष कुमार साहू , डीपनारायण ,मनीष ,दीपचंद, राजेश ,शशिकांत ,यमित महेश्वर , विकास, वेशमणि, ऋषिकेश , सौरभ,क्षितिज ,दीपेंद्र , त्रिवेणी ,दीप्ति , बिनीता मांडवी , डाली , तरुणा, कल्पना ,जागृति ,प्रियंका, मुस्कान ,डिंपल ,गीतांजलि ,भूमिका, प्रीति, सुभाषिनी, इत्यादि स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही .।

You cannot copy content of this page