DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के श्री नरसिंह अस्पताल को मिला एनएबीएच से गुणवत्ता प्रमाण पत्र

बालोद । बालोद नगर के गंजपारा में संचालित श्री नरसिंह मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर अस्पताल (एनएबीएच) एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिला है। ज्ञात हो कि अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) भारतीय गुणवत्ता परिषद का एक घटक बोर्ड है, जिसे स्वास्थ्य सेवा संगठनों के लिए प्रत्यायन कार्यक्रम स्थापित करने और संचालित करने के लिए स्थापित किया गया है। बोर्ड का गठन उपभोक्ताओं की वांछित आवश्यकताओं को पूरा करने और स्वास्थ्य उद्योग की प्रगति के लिए मानक स्थापित करने के लिए किया गया है। बोर्ड को उद्योग, उपभोक्ताओं, सरकार सहित सभी हितधारकों का समर्थन प्राप्त है, तथा इसके संचालन में पूर्ण कार्यात्मक स्वायत्तता है। इस बोर्ड का मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में संचालित है। श्री नरसिंह अस्पताल को यह गुणवत्ता प्रमाण पत्र 15 अक्टूबर 2024 से 14 अक्टूबर 2026 तक यानी 2 साल के लिए दिया गया है। प्रमाण पत्र की मान्यता तिथि 2 वर्ष है। इस अस्पताल में उपलब्ध नैदानिक सेवाएं, दंत चिकित्सा, सामान्य दवा, जनरल सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग (उच्च जोखिम गर्भावस्था सहित), ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा, प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण सर्जरी, यूरोलॉजी, चिकित्सा से संबंधित व्यवसाय, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था यहां संतोषप्रद पाई गई है। जिसके आधार पर गुणवत्ता प्रमाण पत्र दिए गए हैं।

ऐसा प्रमाण पत्र पाने वाला जिले का पहला अस्पताल

जिला एवं क्षेत्र में मानकीकृत एवं अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा देने में पहचाने जाने वाले श्री नरसिंह मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बालोद को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड का हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर द्वारा एंट्री लेबल एनएबीएच सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इस तरह का प्रमाणन राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणीकरण प्राप्त करने वाला जिला एवं क्षेत्र में पहला अस्पताल है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई कि मरीजों की गुणवत्तापूर्ण इलाज एवं सुरक्षा के मानकीकृत प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यह प्रमाण पत्र मिला है। जिसके लिए एनएबीएच की टीम द्वारा निरीक्षण करने उपरांत संतुष्टि जाहिर करते हुए अन्य बेहतर सुधार के लिए भी निर्देशित किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए अपना संकल्प दोहराते हुए भविष्य में सभी प्रमुख बीमा कंपनियों द्वारा कैशलेस इलाज, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी बालोद जिला में ही संपूर्ण सुविधा एवं इलाज के लिए प्रयास कर रहा है। जिसकी सुविधा शीघ्र ही मिलेगी। एनएबीएच द्वारा कुल 10 विभागों में जिसमें दंत रोग, मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी स्त्री रोग आदि विभागों के प्रमाणन मिला है। प्रबंधन के अनुसार संस्थान के सभी मेडिकल स्टाफ, चिकित्सकों के अथक प्रयास एवं मरीजों की इलाज में संतुष्टि से यह प्रमाणन मिला है।

यह है तीन साल की उपलब्धियां

इस अस्पताल में अभी तक महज 3 वर्षों में 1870 से अधिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, जनरल सर्जरी एवं न्यूरो सर्जरी की जा चुकी है । जिले का एकमात्र क्लाउड आईसीयू से युक्त संस्थान में 630 से अधिक गंभीर आईसीयू मरीजों और 5400 से अधिक डायलिसिस का इलाज किया जा चुका है। अस्पताल द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के आयुष्मान भारत एवं शहीद वीर नारायण स्वास्थ्य योजना के तहत भी इलाज सुविधा दिया जाता जा रहा है। एनएबीएच, क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया के द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के संस्थानों को मानकीकृत करने के लिए एक बोर्ड है।

गुवाहाटी से पहुंची थी टीम

निरीक्षण के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर भद्रकांत शर्मा एवं उनकी टीम पहुंची हुई थी। इस दौरान डायरेक्टर डॉक्टर तारेश कुमार, मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर जोनाथन, एनएबीएच कोऑर्डिनेटर अभिषेक ठाकुर, डॉ अश्वनी, डॉ पीसी सूर्या, डॉ देवेश, टीपीए कोऑर्डिनेटर सिंधुमनी, इनफेक्शन कंट्रोल टीम से डॉ कृष्ण, डॉ अक्षय, अकाउंट गंगा देशमुख, डायग्नोस्टिक मैनेजर हितेश कुमार, फायर एंड इलेक्ट्रिकल सेफ्टी टिकेश्वर साहू और टीम सहित स्टाफ भुवन और टीम और सभी नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page