DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उत्तम यादव के ठेठवार यादव समाज के जिला अध्यक्ष बनने पर संजारी में जश्न का माहौल

बालोद। डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम संजारी के रहने वाले डॉक्टर उत्तम यादव को ठेठवार यादव समाज का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वे निर्विरोध रूप से जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनके जिला अध्यक्ष बनने के साथ विगत दिनों बाद में शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। जिसके उपरांत जब उनका गांव में आगमन हुआ तो संजारी राज के ठेठवार यादव समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत करके जश्न मनाया। संजारी गांव में रात्रि में बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत समारोह आयोजन किया गया। पूरे गांव का भ्रमण किया गया। साथ ही राधा कृष्ण मंदिर में उनका सम्मान कार्यक्रम रखा गया। जहां पर डॉक्टर उत्तम यादव ने समाज को आगे बढ़ाने अपना यथासंभव योगदान देने की बात कही। वही समाज के लोगों को इसी तरह एकजुटता कायम रखने की अपील भी की। गांव भ्रमण के दौरान डॉक्टर उत्तम यादव ने सभी बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तो लोगों ने उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत सम्मान किया। स्वागत के लिए अध्यक्ष उत्तम यादव ने सभी का आभार जताया। तो वही समाज के लोगों ने शोभायात्रा के दौरान दोहा गाते हुए नृत्य के साथ उनका स्वागत अभिनंदन किया।

You cannot copy content of this page