DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य सलाहकार श्रीमति अभिलाषा आनंद ने किया जिले के ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण



बालोद/ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य सलाहकार श्रीमती अभिलाषा आनंद ने आज जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम तार्री में संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, यूनिट एवं कचरा संग्रहण शेड का निरिक्षण किया एवं वहाँ उपस्थित स्वच्छता दीदीयों से चर्चा की। इस दौरान श्रीमती आनंद ने बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सांकरा क., सिवनी एवं जमरूवा में सामुदायिक शौचालय, फिकल स्लज ट्रीटमेंन्ट प्लांट एवं स्वच्छता के अन्य गतिविधियों का निरिक्षण किया। इस अवसर पर श्रीमती आनंद ने स्वच्छाग्राही दीदीयों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर्यावरण के सुरक्षा हेतु अत्यंत आवश्यक है एवं स्वच्छता के बिना स्वस्थ्य समाज की कल्पना नही की जा सकती। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅं. संजय कन्नौजे से ’हमारा शौचालय हमारा सम्मान’ अभियान के संबंध में चर्चा की। डाॅ. कन्नौजे ने श्रीमती आनंद को निर्मित स्वच्छता परिसंपत्तियों की स्थिति के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव तथा स्वच्छाग्राही दीदीयों के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page