DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा की आॅनलाइन पंजीकरण की अंतिम 26 नवंबर तक



बालोद। शिक्षा सत्र 2025-26 में जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए आॅनलाइन पंजीकरण की तिथि में वृद्धि कर अंतिम तिथि 26 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि आॅनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट नवोदय डाॅट जीओवी डाॅट इन पर की जा रही है। इसके साथ ही आॅनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि के उपरांत भी जेंडर, कैटेगरी, डिस्एबिलिटी एवं परीक्षा के माध्यम के संशोधन के लिए सुधार विंडो 02 दिनों तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2024-25 में अध्ययनरत् कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएँ जिनका जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 तक है ऐसे विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

You cannot copy content of this page