DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला रोजगार कार्यालय बालोद में होगा22 नवंबर को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजनविभिन्न पदों पर की जाएगी नियोजकों द्वारा भर्ती



बालोद/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में 22 नवंबर को मेगा प्लेसमंेट का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि प्लेसमंेट में कुल 02 नियोजकों द्वारा लगभग 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्लेसमंेट कैंप में एस आर हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ग्राम चिखली जेवरा सिरसा धमधा रोड दुर्ग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके अंतर्गत मेडिकल आॅफिसर के 06-06 पद, डेंटिस्ट के 02 पद, फिजियोथैरेपिस्ट के 01, ओटी टेक्नीशियन के 03 पद, एक्स रे टेक्नीशियन के 01 पद, ओटी टेक्नीशियन के 03 पद, आॅप्थेलेमिक टेक्नीशियन के 02 पद, पैथोलाॅजी लैब टेक्नीशियन के 03 पद, नर्सिंग स्टाॅफ 30 पद, डायलिसिस टेक्नीशियन के 40 पद, फील्ड आॅफिसर के 20 पद, इलेक्ट्रिशीयन के 04 पद, ड्राईवर के 10 पद, मैनेजर के 01 पद, कम्प्यूटर आॅरेटर के 05 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरीटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 100 एवं 200 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष के 50 पद तथा सिक्यूरिटी गार्ड महिला के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पेनकार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हंै।

You cannot copy content of this page