DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में वन रक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू, मैदान तैयारी का कार्य अंतिम चरण पर, 25 से 30 नवंबर तक स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में किया जाएगा शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण”



बालोद। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग जिला बालोद के द्वारा जिले में वनरक्षक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। वनमण्डलाधिकारी श्री बीएस सरोटे ने बताया कि इसके अंतर्गत शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में मैदानी तैयारी का कार्य अंतिम चरण पर है। पूरे राज्य में 1484 पद में भर्ती हो रही है। जिसमें बालोद एवं दुर्ग डिवीजन के लिए 20 पद की भर्ती का कार्यक्रम बालोद में किया जाना है।उन्होेंने बताया कि स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में वनरक्षक के पद पर सीधी भर्ती हेतु शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण 25 नवंबर से 30 नवंबर तक संपन्न किया जाएगा। वन विभाग द्वारा आम नागरिकों से जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

ज्ञात हो कि वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत वनरक्षक के 1484 रिक्त पदों के सीधी भर्ती हेतु शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण बालोद स्थित “सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद, जिला-बालोद” में दिनांक 25.11.2024 से 30.11.2024 तक सम्पन्न किया जाएगा। वनरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु विभाग की ओर से मैदान तैयारी का कार्य अंतिम चरण पर है।
वनरक्षक भर्ती के लिये शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु शासन-प्रशासन पूरजोरों के साथ जुटे हुए हैं। डीएफओ द्वारा शासन-प्रशासन एवं वनरक्षक भर्ती हेतु आने वाले अभ्यर्थियों तथा आम जनमानस से अपील किया गया है कि विभाग को वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप सम्पन्न कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।


You cannot copy content of this page