राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संस्था के प्राचार्य डॉ अंजना ठाकुर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी इकाई 01 प्रो. संजय सप्तर्षि , इकाई 2 प्रो. करुणा रावटे के नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम कुतुलबोर्ड भाटागांव का आयोजन, युवा भारत के लिए युवा, डिजिटल भारत के लिए युवा विषय पर आयोजित किया गया है। सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस बौद्धिक परिचर्चा सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधीश जिला राजनांदगांव संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव सुरुचि सिंह उपस्थित थे। उन्होंने स्वयंसेवियों की रहने का आश्रय देखा के स्वास्थ्य की पूछ ताछ किए।

जिला पंचायत सी ई ओ मैम द्वारा अपने उद्बोधन में हमेशा आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया गया। समाज को बदलना हो तो युवाओं को आगे लाने ओर आगे रहने को प्रेरित किया गया। इसके पश्चात कलेक्टर सर ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना को समाज को बदलने का एक अहम हिस्सा बताते हुए युवाओं को कभी न रुकने वाली वायु के रूप में परिभाषित करते हुए समाज के साथ शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मै आपलोगों के कैंप में देख पा रहा हूं कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है यही प्रयास निरंतर जारी रखे परिवर्तन जरूर होगा। इस प्रकार सभी स्वयंसेवियों को अपने विचारों से लाभांवित किए। शिविर में स्वयंसेवियों द्वारा पोषण वाटिका, कबाड़ से जुगाड के माध्यम बुक्के, चिड़ियों के लिए घोंसला, डस्टबिन बनाया गया है। सिंगल उपयोग प्लास्टिक से इको ब्रिक का निर्माण किया गया साथ ही साथ स्वच्छता और जागरूकता के विषय में विशेष कार्य करने पर सर द्वारा शिविर की एवं स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना किया गया और सभी को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिविर में दल नायक आकाश, प्रीतेश,धनंजय, दिनेश, राहुल, कुणाल, दिनेश्वर, दल नायिका वंदना, प्रगति, सुधेश्वरी, गीतांजलि, नेहा ,रागिनी, योगिता, टेमेश्वरी, ईशा, रेशमा मीडिया प्रभारी साहिल,मेनका मेष प्रभारी देविका, चितरंजन के साथ साथ अन्य 95 स्वयंसेवी शामिल रहे।
