DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संजय नगर डौंडीलोहारा के नागरिकों की मांग पर अध्यक्ष लोकेश्वरी ने कराया पेयजल पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए 7 लाख 73000 हजार स्वीकृत

डौंडीलोहारा। लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के प्रयास व मेहनत और मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौबे के तत्परता से संजय नगर डौंडीलोहारा के लिए पेयजल पाइपलाइन विस्तारीकरण के लिए 7 लाख 73000 हजार की राशि 15 वें वित्त मद से स्वीकृत हुई है। लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने आम संजय नगर के नागरिकों को बताते हुए कहा आप लोगों के मांगों के अनुरूप हमने आप लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य हेतु संजय नगर डौंडीलोहारा के विभिन्न स्थानों के लिए 7 लख 73000 की स्वीकृत कराई है।

जिसमें वार्ड क्रमांक 12 आंगनवाड़ी भवन से राजेश यादव घर तक पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य राशि 0.861 लाख , वार्ड क्रमांक 12 बालक हायर सेकेंडरी स्कूल से तहसील कार्यालय सार्वजनिक शौचालय तक पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य राशि 1.578 लाख, वार्ड क्रमांक 12 शिव सिन्हा घर से नगर पंचायत एसटीपी प्लांट तक पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य 1.578 लाख , शिक्षक प्रेम सिंह रात्रे घर से स्वामी आत्मानंद स्कूल तक पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य राशि 1.578 लाख, वार्ड क्रमांक 12 अभियोजन कक्षा से मनोहर साहू और नरेंद्र कुमार सिन्हा घर तक पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य राशि 2.14 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसका लोकेश्वरी साहू ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौबे और सब इंजीनियर को नगरी निकाय चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए अति शीघ्र निविदा जारी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समय रहते मूलभूत सुविधा पेयजल के लिए पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य कर कर आम नागरिकों को आसानी से पेयजल उपलब्ध कराई जा सके।

You cannot copy content of this page