DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से दिवाली का सामान खरीदने जा रहे युवक की मौत, कुसुमकसा की घटना

बालोद। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की ग्राम रायपुरा के रहने वाले एक युवक राजेश्वर कुमार का कुसुमकसा के बस स्टेशन के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 30 अक्टूबर की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन द्वारा बाइक से जा रहे राजेश्वर को बुरी तरीके से कुचल दिया गया था ।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक पहले दो बाइक में टक्कर हुई फिर युवक सड़क पर गिर गया ।तभी तेज रफ्तार से आ रही एक भारी वाहन ने उसे कुचल दिया। हालांकि अभी किस वाहन ने टक्कर मारी इस बात की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। प्रार्थी मनीष कुमार ने बताया मैं ग्राम रायपुरा थाना डौण्डीलोहारा का रहने वाला हूं। हम लोग चार भाई है जिसमें से दो भाई दल्लीराजहरा में निवास करते है, मैं तथा मेरा छोटा भाई राजेश्वर उर्फ राजू मां बाप के साथ रायपुरा में रहते हैं। दिनांक 30.10.2024 को सुबह छोटे भाई राजेश्वर मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्रो क्रमांक CG24 3778 से त्यौहारी सामान खरीदने राजहरा जा रहा हूं कहकर निकला था और मैं घर पर ही था। तभी 01.45 बजे मोबाईल से सूचना मिला कि छोटे भाई राजेश्वर की ग्राम कुसुमकसा में बस स्टैण्ड के पास एक्सीडेंट हो गया है। तब मैं ग्राम कुसुमकसा पहुंचकर देखा तो मेरे छोटे भाई के कमर में गंभीर चोंट आया हुआ था। जिससे उसकी मृत्यु मौके पर हो गई थी। उसकी मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था। मेरे छोटे भाई राजेश्वर मोटर सायकल से ग्राम कुसुमकसा होते करीब 01.00 बजे जा रहे थे उसी समय कोई अज्ञात वाहन चालक द्वारा वाहन को काफी तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से कमर एवं सीना में आई गंभीर चोंट के कारण मृत्यु हुआ।

You cannot copy content of this page