DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पॉलिटिक्स ब्रेकिंग – अंततः भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, DailyBalodNews की खबर पर लगी मुहर, देखिए कांग्रेस छोड़ने का उन्होंने क्या कारण बताया?


बालोद। जिसका सभी राजनीतिक दल को इंतजार था वह बड़ी खबर सामने आ गई। अंततः पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेता रहे देवलाल ठाकुर अब भाजपा में शामिल हो गए। आज दोपहर ही हमने इस संबंध में खबर प्रकाशित कर इशारा किया था कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं और रात तक यह खबर सामने आ सकती है और वही खबर सामने आई। रायपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व अन्य नेताओं की मौजूदगी में देवलाल ठाकुर ने भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

देवलाल ठाकुर

अब इस प्रवेश से डौंडीलोहारा विधानसभा में राजनीति एक नई करवट लेगी। क्योंकि यहां अक्सर आदिवासी नेता ही चुनाव जीतते आये हैं और उन्हीं में से एक विधायक बनते हैं। वर्षों से इस विधानसभा में भेड़िया और टेकाम परिवार की ही लड़ाई चुनाव में देखने को मिली है। क्योंकि कुछ महीने पहले पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम का भी निधन हो गया।जिसके बाद से भाजपा यहां कमजोर दिख रही थी। लेकिन अब देवलाल ठाकुर को भाजपा में प्रवेश दिला कर अगला चुनावी दांव खेल सकती है। देवलाल ठाकुर के पास युवाओं का वोट बैंक है। शुरुआत से ही वह युवाओं को साथ लेकर चलते रहे हैं। अब वह भाजपा में प्रवेश हो गए हैं कुछ दिनों से उनके भाजपा में प्रवेश होने की चर्चा चल रही थी। उन चर्चाओं पर आज विराम लगा और वह अंततः भाजपा में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी दफ्तर रायपुर में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
: पार्टी छोड़ने का यह बताया कारण

विशेष बातचीत में भाजपा में प्रवेश करने वाले देवलाल ठाकुर ने DailyBalodNews को कांग्रेस पार्टी छोड़ने का कारण बताते हुए कहा कि लोग यहां चांद में पहुंच गए हैं और कांग्रेस सरकार लोगों से गोबर बिनवा रही है। यह विकास के नाम पर धब्बा है। कांग्रेस सरकार को चाहिए कि क्षेत्र की जनता को पढ़ाएं लिखाए, काबिल बनाए ताकि वह कुछ कर सके। लेकिन यहां तो सब उल्टा हो रहा है। फुगड़ी खेलने से, सोटा खाने से कोई विकास नहीं होता है। जहां पंचायतों में विकास के लिए पैसा ही नहीं है और वहां रायपुर में बैठकर बाहर के लोग पैसा कमा रहे हैं। पहले सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अब सब गड़बड़ हो रहा है। इसलिए मैंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा पर भरोसा दिखाया और इसकी सदस्यता ग्रहण की।

बालोद जिला भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत सम्मान

रायपुर में भाजपा प्रवेश के पास बालोद भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे देव लाल ठाकुर का जिलाध्यक्ष केसी पवार सहित अन्य नेताओं ने गुलदस्ता भेंट कर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

वहीं अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने इस प्रवेश पर खुशी जाहिर की और कहा कि इससे पार्टी को एक नई मजबूती मिलेगी। इस दौरान प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष केसी पवार महामंत्री किशोरी साहू, प्रमोद जैन देवेंद्र जायसवाल, प्रीतम साहू , लोकेश श्रीवास्तव, राजीव रिंकू शर्मा, शरद ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित पहली खबर यहां से पढ़े

You cannot copy content of this page