बालोद। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पहले कांग्रेसी नेता रहे देवलाल ठाकुर बहुत जल्द भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं! आज रात तक राजनीति की बड़ी खबर सामने आ सकती है। भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है। क्योंकि कुछ माह पहले ही आदिवासी नेता लाल महेंद्र सिंह टेकाम का निधन हुआ था जिसके बाद से इस विधानसभा क्षेत्र में योग्य चेहरे की तलाश भी चल रही है.

सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि देव लाल ठाकुर को भाजपा में प्रवेश करवा कर भाजपा आने वाले चुनाव में नया दांव खेल सकती है। ताकि वहां जीत आसान हो और आदिवासी वोट भी बटोर सकें क्योंकि देवीलाल ठाकुर का वहां अच्छा जनाधार भी है। पहले भी कांग्रेस से चुनाव लड़कर अध्यक्ष भी बने थे। फिर पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिली तो वे निर्दलीय भिड़ गए थे।

हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा और उस विधानसभा क्षेत्र से अनिला भेड़िया चुनाव जीती। लेकिन देवलाल ठाकुर का जनाधार कायम है और इसी के बलबूते व प्रभाव के चलते भाजपा उन्हें अपने खेमे में शामिल करने की तैयारी में जुटी हुई है। इस संबंध में जब हमने पुष्टि के लिए देव लाल ठाकुर से भी फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि हां यह चर्चा तो सही है। हो सकता है रात तक प्रवेश कर जाऊं।
