DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में माटी संस्था द्वारा हुआ निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन

बालोद। बालोद जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम जगन्नाथपुर में माटी युवा कल्याण संगठन के तत्वावधान में निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें निःशुल्क बी.पी., शुगर,ई सी जी की जाँच , निःशुल्क दवाई दिया गया। स्त्री रोग,शिशुरोग व अन्य रोगों के विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया।इस शिविर में बालोद के श्री नरसिंह हॉस्पिटल की टीम ने भी सेवा दिया। इस आयोजन में ग्राम जगन्नाथपुर, सांकरा,परसदा,डेंगरापर,दरबारी नवागांव, घुमका के ग्रामीणों ने निःशुल्क मेडिकल कैम्प में स्वास्थ्य लाभ लिया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य छगन देशमुख,सभी ग्राम सरपंच अरुण साहू, वारुणी शिवेंद्र देशमुख, गिरीश निर्मलकर, दुरपति गंगबेर, मिथलेश्वरी भुआर्य,साहू समाज एवं कुर्मी समाज द्वारा भवन सुविधा का विशेष सहयोग दिया। ग्रामीण भुनेश्वर साहू द्वारा प्रसंशा करते हुए समाज सेवा, स्वास्थ सेवा नेक कार्य के लिए माटी संस्था को बधाई दिया। इस कार्यक्रम में डॉ. तारेश रावटे एवं टीम तथा माटी संस्था से वैभव साहू,सोमेश पटेल,युगल किशोर साहू,गुणेश्वर देशमुख, मनीष साहू, वारिश ठाकुर,गुलशन साहू, जयप्रकाश, बालमुकुंद द्वारा सेवा दिया गया।

You cannot copy content of this page