DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“भाजपा का सदस्यता अभियान: 16 सितंबर से शुरू होगी सक्रिय सदस्यता कार्यशाला”

सदस्यता अभियान महापर्व 2024 की सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का शुभारंभ 16 सितंबर से होना है,इस विषय को लेकर समीक्षा बैठक रखी गई, बैठक लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा।16 सितंबर से सक्रिय सदस्यों की जानकारी सभी मंडल अध्यक्ष जानकारी देंगे।
बालोद। सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला की बैठक आज दिनांक 13.10.2024 को जुगेरा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में रखी गई इस कार्यशाला की बैठक लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, रामू रोहरा ने सभी मंडल अध्यक्षों से मंडल में सदस्यों के विषय पर कितने सक्रिय सदस्यों की सूची की तैयारी हुई, इस विषय पर जानकारी ली लक्ष्य सभी मंडलों में 200 से 250 सक्रिय सदस्य अनिवार्य रूप से बनाना है, पुराने सक्रिय सदस्य को जोड़ना व नए ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाना साथ ही महिलाओं को खासकर सक्रिय सदस्य हर बूथ में बनाने का दिशा निर्देश दिया।


जिलाध्यक्ष पवन साहू ने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया समय पर अपना काम कर लेवे 15 तारीख अंतिम दिन है, आने वाले दिनों में आप सभी अपने-अपने शक्ति केंद्र बूथ में जाकर इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें।
जिला महामंत्री व जिला संयोजक सदस्यता अभियान राकेश छोटू यादव ने प्रदेश महामंत्री को जिले की विस्तृत जानकारी दी सभी मंडलों की क्रमवार जानकारी पूरे आंकड़ों के साथ प्रस्तुत किया, अभी तक जिले में ऑनलाइन वह ऑफलाइन सदस्यों की भी पूर्ण जानकारी दी।


इस समीक्षा बैठक का संचालन महामंत्री चेमन देशमुख ने किया
आभार व्यक्त पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने किया।
इस बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,देवलाल ठाकुर,लेखराम साहू, विरेन्द्र साहू, यज्ञदत्त शर्मा, अभिषेक शुक्ला, किशोरी साहू,नरेश यदू, देवेंद्र जायसवाल, ठाकुर राम चंद्राकर, त्रिलोकी साहू, संध्या भारद्वाज, अनिता कुमेटी,मोहन जैन,होरी लाल रावटे,नरेश साहू,जयेश ठाकुर, कमलेश सोनी, कमल पनपालिया,हरिश कटझरे, विवेक वैष्णव, सुरेंद्र देशमुख,प्रेम साहू, कौशल साहू,शुरेस निर्मलकर, दिनेश्वर बघेल, राकेश द्विवेदी रुपेश सिन्हा, प्रणेश जैन, नरेंद्र सोनवानी, चित्र सेन साहू,भुवन साहू, दारा सिंह भोसार्य, ईशा प्रकाश साहू, जसराज शर्मा, सुरेंद्र देशमुख,डां विरेन्द्र साहू,अब्दुल इब्राहिम सैयद,सतिश महोबिया, विनोद गिरी गोस्वामी, संतोष पाठक,सोमेश साहू, व भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कमल पनपालिया
जिला मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

You cannot copy content of this page