DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सत्याग्रह पदयात्रा निकाल कर शिक्षको ने मांगा अपना अधिकार

सौंपा समयमान/ क्रमोन्नति वेतनमान, वेतन विसंगति,पेंशन, लंबित महंगाई भत्ता आदि पांच सूत्रीय मांग पत्र

राजधानी में धरना स्थल तूता नया रायपुर में शिक्षक मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

बालोद। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संचालक दिलीप साहू ने बताया कि प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा, विकास राजपूत के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को मोदी की गारंटी लागू करने राजधानी के नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन कर सत्याग्रह पदयात्रा करके हजारो शिक्षक एल बी संवर्ग ने अपना अधिकार मांगते हुए पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा। जिन मांगो को लेकर मोर्चा द्वारा एल बी संवर्ग की मांगों पर ज्ञापन सौपा गया उसमें मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान करने,समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया करने, पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करने एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान करने तथा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश करने एवं प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में करने पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो शिक्षक मोर्चा द्वारा आगामी 2 माह का चरणबद्ध आंदोलन “पूर्व सेवा गणना मिशन” अभियान में तय किया गया है, जिसके तहत -14 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय में ज्ञापन दिया जाएगा।

1 नवंबर राज्य स्थापना के दिवस प्रदेश भर के शिक्षक पूर्व सेवा गणना दीप जलाकर अधिकार मांगेंगे। 11 नवंबर को प्रदेश के 146 विकास खंड में मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।12 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक को मांग पत्र सौपा जाएगा।25 नवम्बर 2024 को इंद्रावती से महानदी भवन मुख्यालय तक पैदल मार्च कर मांग पत्र देंगे। सत्याग्रह पदयात्रा में जिले से शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संचालक दिलीप साहू, कामता प्रसाद साहू, नरेंद्र कुमार साहू, हरीश कुमार साहू, गजेंद्र रावटे, भूपेंद्र प्रसाद पांडेय, बालाराम निषाद, केशव राम साहू, डुलुराम ठाकुर, शेषलाल साहू, धीराजी पटेल,गुलशन गंगाबेर,संजय वर्मा,कुमार कश्यप आशाराम कुरेटिया ,लोमहर्षण कटेंद्र,लोकेंद्र साहू,धनेश्वर गोयल,दुर्गेश यादव,
योगेश ठाकुर,दिवस मंडावी,संजय ठाकुर,दिनेश गावरे,लक्ष्मीनारायण बंजारे,गुलाब भारद्वाज,दिनेश साहू,चंद्रशेखर,योगेंद्र मंडावी,देवेंद्र साहू, टीभु राम गंगबेर सहित जिले के सैंकड़ों शिक्षक शामिल हुए।

You cannot copy content of this page