DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निपानी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को भाजपा ने मनाया महासदस्यता दिवस के रूप में

बालोद। निपानी शक्ति केंद्र भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बालोद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को 25 सितंबर को महासदस्यता दिवस के रूप में मनाया गया। जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद की विचारधारा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की इस जयंती पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष पवन साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। डॉ बिरेन्द्र साहू ने जानकारी दी कि इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही भाजपा ग्रामीण मंडल बालोद में प्रत्येक बूथ और मंडल स्तर पर विशेष टीमों के माध्यम से आम नागरिकों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ते हुए सदस्यता ग्रहण किया गया
जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे डॉ बिरेन्द्र साहू श्रीमती ममता गजेंद्र कुंदन साहू पूर्व सरपंच मनोज कटेंद्र भूपेंद्र चंद्राकर राम आधार साहू ठाकुर राम सोनवानी फतेह लाल साहू देहर राम साहू मोहनलाल काटेंद्र कन्हैया लाल साहू दीपक साहू जगजीवन साहू गीता यादव बलराम यादव टुकेश्वरी साहू उमेश्वरी साहू आदि लोग उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page