DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खेरथा बाजार के सरपंच की हत्या, पोस्टमैन के बेडरूम में मिली लाश, मामला संदिग्ध

बालोद/डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम खेरथा बाजार के सरपंच विक्रम सिन्हा की गांव में ही एक पोस्टमैन राम जी प्रजापति के मकान में ही हत्या हो गई है। हत्या किसने की, क्यों की? अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। मौके पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक सरपंच की लाश गांव में ही रहने वाले पोस्टमैन राम जी प्रजापति के बेडरूम में मिली है। यह भी बताया जा रहा है कि पोस्टमैन भी स्वयं उस बेडरूम (कमरे) में बंद है। चर्चा है कि दोनों दोस्त हैं और रात में दोनों ने शराब पी थी। शराब के नशे के बाद दोनों के बीच क्या हुआ कि एक की हत्या हो गई? सरपंच की हत्या चाकू और हसिया आदि से गला रेत कर की गई है। हत्या किसने की अभी पुलिस जांच का पहलू है। पोस्टमैन और सरपंच दोनों की दोस्ती होने की बात सामने आई है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है और कमरे को बंद रखा गया है। अंदर पोस्टमैन भी मौजूद है। फॉरेंसिक टीम सहित सभी अमला आगे की छानबीन में जुटी हुई है। अभी पूरा मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। तो इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है।

You cannot copy content of this page