DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दान मांगने आने वालों से भी रहिए सावधान: पति को जेल से छुड़वाने का झांसा देकर जेवरात की ठगी, दो महिलाओं को अर्जुंदा पुलिस ने पकड़ा, एक फरार आरोपिया की पता तलाश जारी

बालोद । 14 अगस्त को दोपहर करीबन 12.45 बजे एक महिला के घर के पास दो अज्ञात महिलाएं चांवल दाल मांगने आये थे जो प्रार्थिया के घर परिवार व पति के बारे में पुछकर प्रार्थिया के पति जो जेल में है जिसके बारे में जानकर उन्हे जेल से छुडाने के नाम पर पुजा.पाठ कर जेल से छुट जाने का झांसा देकर धोखाधडी कर लिए। इस दौरान महिला के पास से 01 नग सोने की पत्ती कीमती 7000 रूपये व दो जोडी चांदी का पायल कीमती 5000 रूपये कुल कीमती 12000 रूपये को ठगी कर ले गये । उक्त अपराध पर धारा 318(4),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपियान श्रीमति ज्योति राज पति स्व0 गौतम राज उम्र 35 साल निवासी कसहीकला थाना सुरेगांव जिला बालोद और श्रीमति कुंती मरकाम पति स्व0 मिथुन मरकाम उम्र 40 साल साकिन कसहीकला थाना सुरेगांव जिला बालोद को हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। जिन्होने घटना दिनांक को अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए बताये कि दिनांक 14 अगस्त.2024 को करीबन 12.45 कुन्ती बाई व ज्योति राज व सुनिता देवारीन तीनों साथ में मोहंदीपाट गये थे। जो गांव मे अलग-अलग घर जाकर चांवल दाल मांगने का काम कर रहे थे। ग्राम मोहंदीपाट के एक घर में कुन्ती बाई व ज्योति राज जाने पर एक महिला थी व सुनिता देवारीन घर के बाहर निगरानी कर रही थी। जहां उक्त महिला से उनके घर व परिवार के बारे में जानकरी लेकर उनके पति को जेल से छुडाने का झांसा देकर पुजा-पाठ करने के नाम से घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात इस्तेमाली 01 नग सोने की पत्ती व दो जोडी चांदी का पायल ले गये थे ।जिसे तीनों बंटवारा कर लिये थे बताये। विवेचना के दौरान प्रकरण में आरोपियान ज्योति राज से सोने की पत्ती व कुन्ती मरकाम से एक जोड़ी पायल बरामद कर जप्त किया गया है। दिनांक 18 अगस्त को दो आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की एक आरोपिया सुनिता मरकाम फरार है। जिसकी पता तलाश जारी है।

इनकी रही भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी0 मनीष शेन्डे , सउनि विश्वजीत मेश्राम, प्र0आर0 535 विरेन्द्र साहु, आर0 178 दमन वर्मा, म0आर0 195 अर्णिका ठाकुर का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page