DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एटीएम एक्सचेंज गिरोह के 3 आरोपी को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार, एटीएम मशीन से पैसा निकालने के मदद के नाम पर करते है ठगी

बालोद। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रहे एटीएम एक्सचेंज गिरोह को पकड़ने में बालोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपी पूर्व में राजनांदगांव, कवर्धा, राजनांदगांव, सरगुजा, कोरबा, दुर्ग में ठगी कर चुके है। आरोपी सिवनी, बिजनौर के केस में जेल काट चुके है । तीनो आरोपी मूलतः उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश के निवासी है। तीनो एक साथ मो.सा. में घुमघुम कर छलपूर्वक ठगी करते है। पंजाब नेशनल बैंक एटीएम बस स्टैण्ड व यूको बैंक गंजपारा बालोद में आरोपियों का सीसीटीवी फूटेज मिला था जिसके बाद थाना बालोद पुलिस के द्वारा पुरूर के पास धमतरी पुलिस के सहयोग से तीनो जाल साजियों को पकड़ा गया। मामले का खुलासा सोमवार को पुलिस ने प्रेसवार्ता में किया।

इनके साथ हुई थी ठगी

केस क्रमांक- 01

प्रार्थी असाडू राम दुग्गा पिता श्री जयलाल दुग्गा वार्ड क्रमांक-15 भानुप्रतापपुर जिला कांकेर (छ.ग.) द्वारा लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 08 अगस्त .2024 को लगभग 01 से 01ः30 बजे के बीच इनकी बेटी सविता मरकाम खाता के ए.टी.एम. कार्ड से पैसा निकालने यूको बैंक का ए.टी.एम लेकर गया था। ए.टी.एम. से 6000 रू निकालने के समय बिजली चले जाने से ए.टी.एम बंद हो गया और कार्ड फंस गया, तभी दो अनजान व्यक्ति द्वारा मदद करने के नाम से ए.टी.एम. कार्ड को बदलकर किसी अंजान महिला मालती सुरेष यादव एटीएम कार्ड को देकर एटीएम से करहीभदर ग्रामीण बैंक से पैसा आहरण कर लिया गया । 08 अगस्त को 6,000 रू, 7000 रू, 10,000 रू एवं 3,000 रू कुल 26,000 रू निकाल लिये ।

केस क्रमांक-02-

प्रार्थी दीपक कुमार करपाल पिता अमरसिंह करपाल उम्र 34 वर्ष निवासी सुवरबोड़ थाना व जिला बालोद ने बताया की दिनांक 12. मई 2024 को मेरी बुआ नीर बाई भुआर्य का स्वास्थ खराब होने से उपचार हेतु पैसो की आवश्यकता होने पर बुआ ने एटीएम से पैसा निकालने बोला तब मै करीबन 06 बजे बस स्टैण्ड के सामने पुरूषोत्तम पेट्रोल पंप स्थित पंजाब नेशनल बैंक एटीएम से पैसा निकालने गया था, एटीएम में थोड़ा सर्वर प्राब्लम होने के कारण एटीएम से पैसा नही निकल रहा था। उसी समय दो व्यक्ति एटीएम में प्रवेश किया उसमें से एक व्यक्ति ने मै पैसा निकाल देता हूं, करके मेरे एटीएम को मशीन से निकाल लिया, फिर पैसा निकालने लिए एटीएम को पुनः मशीन में डाला और सर्वर बोलकर निकल गया, मै पैसा निकालने का प्रयास किया किन्तु पैसा नही निकला, मै अपने बुआ को एटीएम वापस किया और घर सुवरबोड़ चला गया, दूसरे दिन मेरी बुआ नीर बाई मुझे फोनकर बतायी कि मेरे खाते से 10,000, 10,000, 10,000, 2000 रू चार किस्तो में कुल 32000 रू का आहरण किया गया है। तब मै बुआ के घर सिंचाई कालोनी बालोद आ गया, और एटीएम को देखा जिसका नम्बर दूसरा था, उक्त दोनो अज्ञात आरोपियों द्वारा एटीएम बदलकर 32000 रू का धोखाधड़ी की गई।

कैसे की गई गिरफ्तारी,कब कहां किये थे एटीएम एक्सचेंज कर ठगी ?

प्रथम सूचना दर्ज करने उपरांत पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज दुर्ग व पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस.आर. भगत के निर्देशन पर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री अशोक जोशी एवं एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व पर्यवेक्षण में थाना बालोद प्रभारी श्री रविशंकर पाण्डेय के द्वारा तत्काल दो विशेष टीम बनाकर गुण्डरदेही धमतरी रोड की ओर स.उ.नि दुलारूराम भांडेकर की टीम व स.उ.नि देवनाथ ठाकुर की टीम को धमतरी की ओर रवाना किया गया था। रवाना हुई टीम के द्वारा सीसीटीवी फूटेज देखते आगे बढ़ रहे थे जो संदेही आरोपियों की धमतरी की ओर जाना पता चलने पर धमतरी तक पुलिस थाना प्रभारियों को मिली फूटेज को भेजा गया व धमतरी की ओर रवाना हुए। इस दौरान 12 अगस्त मुखबिर से सूचना मिला की पुरूर बस स्टैण्ड के पास तीन लोग एटीएम के आसपास देख रहे हैं। दो तीन एटीएम के पास जा जाकर रेकी कर रहे है। साथ में थैला रखे है। सूचना पर तत्काल दोनो टीम थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में जाकर घेराबंदी कर पकड़ी गई। पकड़े गये आरोपियों से पुछताछ करने पर बताये कि तीनो एक दो वर्ष आपस में संपर्क होने से तीनो एटीएम बदली कर ठगी करने का प्लान बनाये थे, और छत्तीसगढ़ मोटर सायकल क्रमांक यूपी 80 डी.क्यू 1235 से आकर तीनोे मिलकर एटीएम बदली कर लोगो के पैसा निकालने का काम करते है। और आगे जाकर पैसा निकाल लेते है। तीनो मिलकर बालोद, कवर्धा, राजनांदगांव, सरगुजा, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, जिलों में भी जाकर 03-04 बार एटीएम एक्सचेंज कर फ्राड कर चुके है। कई लोगो को अपना एटीएम एक्सचेंज फ्राड कर शिकार बना चुके है।आरोपियों से विभिन्न बैकों के 142 नग एटीएम कार्ड (लोगो को एटीएम बदली करने में प्रयोग हेतु), एक नग मोटर सायकल,कुल नगदी रकम- 27,500 रू, 05 नग मोबाइल , एक एटीएम स्वीप मशीन जब्त किया गया।

ये हैं आरोपियों के नाम पते

01 जसप्रीत सिंह गुजराल पिता धरमपाल सिंह गुजराल जाति सिक्ख उम्र 42 वर्ष निवासी फ्लैट ई 501 अपर्णा अपार्टमेंट मौजा सुनारी थाना सिकन्दरा जिला आगरा उत्तरप्रदेश

02 शंकर सिंह चौहान पिता बिरेन्द्र सिंह चौहान जाति ठाकुर उम्र 37 वर्ष निवासी धौलपुर थाना कोतवाली धौलपुर राजस्थान

03 राजा वर्मा पिता दिनेश चंद वर्मा जाति लोधी उम्र 39 निवास हाउस नं. 1113 द्वारका नगर वार्ड जबलपुर थाना व जिला जबलपुर म.प्र.

आरोपियों को पकड़ने वाली ये है टीम ,जिनकी रही सराहनीय भूमिका

निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय थाना प्रभारी बालोद, स.उ.निरी दुलारू राम भांडेकर, स.उ.निरी देवनाथ ठाकुर, प्र.आर. 1712 मनोज निर्मलकर, आरक्षक 36 मोहन कोकिला, आरक्षक 208 अविनाष सिंह, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, आरक्षक 457 भुपेष साहू, धमतरी पुलिस से निरीक्षक राजेष मरई, प्र.आर. दिनेष तुरकाने, आरक्षक कुलदीप राजपुत, साजिद अली, डूगेष्वर साहू,सायबर सेल बालोद से आरक्षक- मिथलेष यादव, आरक्षक संदीप यादव।

You cannot copy content of this page