DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बैतूल से गोवा शराब को जगदलपुर में खपाने कार में छिपाकर ले जा रहा था आरोपी,पुरूर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, 11 पेटी शराब बरामद

बालोद। पुरूर पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे एक आरोपी को पकड़ा है। जो मध्य प्रदेश के अंग्रेजी व्हिस्की गोवा शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी में था। आरोपी से कुल 11 पेटी गोवा शराब बरामद की गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की हुण्डई आई 10 कार क्रमांक CG-07-M-8077 कीमती करीबन 3 लाख भी जब्त की है। 11 पेटी अग्रेजी शराब गोवा की कीमत 74,250 रूपये है। आरोपी मायाराम लोधी पिता थनवारराम लोधी उम्र 32 साल शांति नगर जीरो रोड साह निवास के पीछे वार्ड क्रमांक 15 सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग का निवासी है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध शराब परिवहन रोकने में यह सफलता हासिल हुई।

कैसे पकड़ में आया आरोपी

10 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिला था कि एक सफेद रंग की कार के डिक्की व पीछली सीट में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा हुआ है ।जिसे दुर्ग बालोद कांकेर के रास्ते जगदलपुर बिक्री हेतु लेकर जा रहे हैं । सूचना एन एच 30 मार्ग ग्राम मरकाटोला तिराहा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनो की चेंकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान मुखबिर के बताये अनुसार एक सफेद रंग की हुण्डई कार क्रमांक CG-07-M- 8077 आया। जिसे इशारा कर रोका गया। वाहन चालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम मायाराम लोधी सुपेला भिलाई का निवासी बताया। वाहन में अंग्रेजी शराब गोवा कम्पनी को छिपाकर रखना। जिसे बैतुल एमपी से लेकर जगदलपुर बिक्री हेतु परिवहन करना बताया। वाहन के डिक्की में खाकी रंग का कार्टून में 7 पेटी एवं गाड़ी की पिछली सीट पर खाकी रंग का कार्टून 04 पेटी कुल 11 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा बरामद कर गवाहो के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।

इनकी रही कार्रवाई में भूमिका

उक्त प्रकरण में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा प्र०आर० कमलेश रावटे आरक्षक लिखन कुमार साहू, गुणेश यादव, किशोर कुमार साहू, थनेन्द्र देवांगन, सुरेश पटेल, उमाशंकर जारके, संदीप यादव व सायबर सेल बालोद की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page