DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक चोर ऐसा भी: पेशी से वापसी में लौटते हुए गुण्डरदेही में कर लिया अकेले ही लाखों की जेवरात की चोरी, छत्तीसगढ़ के कई थानों में मामले हैं दर्ज

बालोद पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी, पहुंचा सलाखों के पीछे, 29 लाख रूपयों के सोने ,चांदी के जेवर बरामद

बालोद। गुण्डरदेही क्षेत्र में सोनी ज्वेलर्स, हिरवानी मोबाईल एवं मेडिकल शॉप व थाना बालोद के संतोष बीज भण्डार गंजपारा बालोद में हुई चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है।
आरोपी कन्हैया साहू पिता हीरा सिंह साहू उम्र 38 वर्ष स्थाई पता- मकान न. 170 बोरिया कला थाना मुजगहन(सेजबहार) रायपुर। हाल मठपुरैना रायुपर, थाना टिकरा पारा, जिला रायपुर(छ.ग.) के द्वारा गोदिंया महाराष्ट्र, कवर्धा, कोण्डागांव, जगदलपुर, केषकाल, दल्लीराजहरा , आरंग के चोरी के प्रकरण में पूर्व में जेल भी जा चुका है। यानी वह आदतन अपराधी है। आरोपी द्वारा माह जुलाई-अगस्त 2024 में जिला बालोद के अलावा राजनांदगांव जिला के ग्राम सोमनी के वर्धमान जेवलर्स में भी लाखो रूपए के सोने-चांदी के जेवर की चोरी की है। आरोपी के कब्जे से जिला बालोद के थाना गुण्डरदेही के प्रकरण में 60.5 ग्राम सोने के जेवरात, 4.32 किलो ग्राम चांदी के जेवरात कीमती 7 लाख 82 हजार और नगदी रकम 23500 रूपये कुल 7 लाख 84 हजार 355 रूपये बरामद किया है। साथ ही थाना सोमनी जिला राजनांदगांव के प्रकरण में 168 ग्राम सोने के जेवरात, 10 किलो ग्राम चांदी के जेवरात किमती 20 लाख 92 हजार, कुल कीमती 29 लाख के जेवर और नकदी मिले है । जिला बालोद, दुर्ग एवं रायुपर के सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी का सुराग मिला।

इनके निर्देशन मार्गदर्शन में बनी थी टीम

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक जोशी के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में हुई के सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद से विशेष टीम गठित किया गया था। दरअसल में 27 जुलाई की दरम्यिानी रात किसी अज्ञात आरोपी द्वारा गुण्डरदेही स्थित सोनी जेवलर्स दुकान के छत से जाकर लोहे की खिड़की को तोड कर दुकान में प्रवेश कर सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 4000/- रू चोरी कर ले गया था। घटना की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा ग्राम गुण्डरदेही जाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के द्वारा घटना स्थल पर जाकर घटना का निरीक्षण कर थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल टीम से विशेष टीम बनाकर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु कार्य पर लगाया गया। डॉग स्क्वाड का भी मदद लिया गया। विशेष टीम द्वारा गुण्डरदेही में कैम्प कर घटना स्थल के आसपास दुर्ग, रायपुर के सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण एंव प्राप्त मुखबीर सूचना पर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी की पहचान रायपुर बोरियाकला निवासी कन्हैया साहू के रूप में हुई।

मूल निवास छोड़कर 7 साल से दूसरी जगह रह रहा था आरोपी

टीम द्वारा रायपुर जाकर कैम्प कर आरोपी की पता तलाश किया गया लेकिन आरोपी कन्हैया साहू अपने मूल निवास स्थान पर नहीं रहता है। 7 साल से कही और किराया में रहता है। काफी मशक्कत के बाद आरोपी के रिश्तेदार की जानकारी मिली जिसके आधार पर आरोपी कन्हैया साहू के घर को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा उसके घर से कन्हैया साहू को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गुण्डरदेही में इस तरह दिया चोरी को अंजाम

आरोपी कन्हैया साहू ने पुछताछ में बताया कि वह मठपुरैना रायुपर में किराये के मकान पर अपने पत्नि एवं दो बच्चो के साथ रहता है। 26 जुलाई को पेशी में कोण्डागांव गया था। वापसी में बालोद होते हुए गुण्डरदेही गया वहां धमतरी चौक पर आस पास कई सोने चांदी के दुकानो की रेकी किया और रात्रि में हिरवानी मोबाईल दुकान से नगदी 4500 रू एवं गणेश मेडिकल दुकान से नगदी 15000 रू रकम चोरी कर एवं सोनी जेवलर्स के छत से प्रवेश कर उसके खिडकी तोड कर उसके दुकान से सोने, चांदी के जेवरात कीमती 10 लाख रूपये सहित नगदी रकम 4000/- रूपये चोरी कर ले गया। सुबह बस में गुण्डरदेही से दुर्ग गया वहां से रायुपर अपने घर गया। इसके बाद दिनांक 03 अगस्त 2024 की रात्रि राजनांदगांव के ग्राम सोमनी के वर्धमान क्लाथ (सोने चांदी के दुकान) के छत से दुकान में प्रवेश कर उसके सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। वह पूर्व में बालोद जिला के दल्लीराजहरा के सोने चांदी चोरी के प्रकरण मे 22 माह जेल काट चुका है। वह जून माह 2024 में संतोष बीज भण्डार गंजपारा बालोद में दुकान का ताला तोड़ कर उसके दुकान में रखे 26000 रू नगदी एवं सोने के लक्ष्मी व गणेश भगवान की मूर्ति चोरी कर ले गया था।

कई जगह मामले दर्ज

आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिले में भी वर्तमान में मामले दर्ज है।जिनमे इसकी तलाष की जा रही थी । ऐसे मामले भी है जिसमें उसकी पहले गिरफ्तारी भी हो चुकी है। दल्लीराजहरा,थाना बसना जिला महासमुद, अभनपुर ,थाना कोण्डागांव,. थाना सेजबहार रायपुर, थाना बस्तर के जगदलपुर में भी चोरी और अन्य मामले दर्ज है

टीम में इनका रहा विशेष योगदान

प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में थाना गुण्डरदेही से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि0 डी.एस.साहू, प्र0आर0 योगेश सिन्हा, आर0 पंकज तारम, सुनील कुमार, ललित कदम, सुमीत पटेल एवं सायबर सेल से उनि0 जोगेन्द्र साहू, प्र0आ0 भुवनेष्वर मरकाम, विवेक साही, रूमलाल चुरेन्द्र, आर0 राहुल मनहरे, आकाष दुबे, संदीप यादव, विपिन गुप्ता, आकाष सोनी, पूरन देवांगन, मिथलेष यादव, योगेष पटेल, गुलजारी साहू एवं योगेष गेडाम की सराहनीय भूमिका रही है।

You cannot copy content of this page