बालोद। गुण्डरदेही पुलिस ने तीन शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी कोमेष्वर उर्फ कोमू निषाद पिता लीलाधर निषाद उम्र 24 साल वार्ड क्र.13 थाना गुण्डरदेही, सोहेल उर्फ सोहेेर खान पिता शब्बीर मोहम्मद उम्र 19 साल चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद एवं राकेश ठाकुर पिता चंद्रभान ठाकुर उम्र 19 साल चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद शामिल हैं। जिन्होंने पुछताछ में जिला दुर्ग के थाना उतई क्षेत्र में भी 02 जगह चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों द्वारा गुंडरदेही में त्रिपाठी के घर चोरी की गई थी। आरोपियो के कब्जे से 1 नग चांदी की लक्ष्मी की मूर्ति, गिलास,कटोरी,सिंदूर डिब्बा 2 नग,सिक्का 2 नग,होम थियेटर 1 नग, स्पीकर 3 नग ,1 नग लैपटाप, 1 नग पीतल का गघरा,1 नग फुल कांस का लोटा,थाली नगदी रकम 15000 रूपये, 1 नग लैपटॉप, नगदी रकम 5497 रूपये, ,नगदी रकम 5500 रूपये मिलाकर कुल 25497 के सामान और रकम बरामद किया गया है। जिला बालोद एवं दुर्ग के कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद इनका सुराग मिला। एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही के चोरी के मामले में आरोपी के पतासाजी हेतु थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद से विशेष टीम गठित किया गया था।
यहां हुई थी चोरी
2 अगस्त को थाना गुण्डरदेही आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 01 से 2 की दरम्यिानी रात करीबन 2 बजे कोई अज्ञात चोर पीछे का चैनल गेट का ताला व घर के आलमारी का लॉकर तोड़कर व अटैची में रखे चांदी के गिलास, कटोरी,चम्मच,सिंदूर दान,सिक्का कुल जुमला 65,500/- रूपये को चोरी कर ले गया है । घटना की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा ग्राम गुण्डरदेही जाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया गया। एसडीओपी श्रीमती गीता वाधवानी के द्वारा घटना स्थल पर जाकर घटना का निरीक्षण कर थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल टीम से विशेष टीम बनाकर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु कार्य पर लगाया गया। डॉग स्क्वाड का भी मदद लिया गया। टीम द्वारा गुण्डरदेही में कैम्प कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबीर से सूचना मिला कि चोरी के संदेही का फोटो कोमू निषाद जैसा लग रहा है । सूचना पर गुण्डरदेही टीम द्वारा कोमू निषाद के घर के पास जाकर उसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया। आरोपी कोमू निषाद से पूछताछ करने पर पहले वह गोल मोल जवाब दे रहा था किन्तू कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी के कई घटना को अंजाम देना बताया। वह
चोर ने उगला चोरियों का राज
कोमू ने अपने कथन में बताया कि माह – जुलाई 2024 में अपने दो साथी राकेश और सोहेल के साथ मिलकर उतई थाना क्षेत्र के दो जगह सूने मकान में चोरी करना बताया। इसी क्रम में 1 से.2 अगस्त की दरम्यिानी रात को गुण्डरदेही के रविन्द्र त्रिपाठी के मकान मेे प्रवेश कर उसके आलमारी में रखे चांदी के सामान नगदी रकम घड़ी चोरी कर ले गया। चोरी किये गये नगदी रकम व सामान को आपस में बांटना बताया।

इनकी रही भूमिका
उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में थाना गुण्डरदेही से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि0 लता तिवारी, प्र.आरक्षक ज्ञानेष चंठेल,कन्हैया मण्डावी, आरक्षक ललित कदम, सुनील साव, भागीरती, संतोष डाहरिया, टिकेन्द्र सोरी, झमेष सिन्हा व मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही है।
