बालोद। रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 19 लाख 55000 रुपए की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को बालोद पुलिस ने गोंदिया महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तम चंद खांडेकर पूर्व सैनिक(आर्मी) से वर्ष 2008 से रिटायर होकर लोगो को झांसे में लेकर ठगी करता था। पूर्व में भी ठगी के प्रकरण में जेल जा चुका है। आरोपी उत्तम चंद खाण्डेकर व उसके साथी के विरूद्व बालोद जिले में 03 प्रकरण दर्ज है।
गिरफ्तारी हेतु बनाई गई थी विशेष टीम
पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस.आर.भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में बालोद क्षेत्र के भोले भाले जनताओं एवं बेरोजगार यूवाओं को नौकरी लगाने के नाम पर हो रहे ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा निर्देशित किया गया था। थाना बालोद के ठगी के प्रकरण में प्र.आर.भगवान सिंह धुव्र एवं हरीशचंद्र सिन्हा के नेतृत्व में 02 विशेष टीम बनाकर पूर्व से फरार आरोपी उत्तमचंद खाण्डेकर को गिरफतार करने हेतु जिला गोदिया एवं नागपुर टीम भेजा गया था। जो फरार आरोपी उत्तमचंद खाण्डेकर अपने मूल पता को छोड़कर दुसरे जगह रहने की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा ठगी के आरोपी को पकड़कर थाना बालोद लाया गया। उक्त ठगी के कार्यवाही में थाना बालोद के निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्र.आर. भगवान सिंह धुव्र, हरीषचंद्र सिन्हा, आरक्षक भोपसिंह साहू, वेदप्रकाष भुआर्य, सायबर सेल बालोद से आरक्षक मिथलेश यादव, राहुल मनहरे एवं आकाश दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इन लोगों के साथ हुई थी ठगी
केस 1- प्रार्थी घनष्याम ढीमर निवासी रेल्वे कालोनी बालोद ने से स्टेषन मास्टर के पद पर नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर 11,08,000 रुपये की ठगी की। अभी तक नौकरी नही लगवाये है, और न ही पैसा वापस किया है पैसा मांगने पर आज दूंगा कल दूंगा कहकर रकम वापस नही किया।
केस 2 – प्रार्थी धर्मेन्द्र साहू निवासी खेरथाडीह को रेल्वे विभाग में टिकट कलेक्टर के पद पर नौकरी लगाने का प्रलोभन दिया गया। उत्तम खाण्डेकर द्वारा स्वयं को रेल्वे विभाग में उच्च अधिकारी होना बताकर मेरा रेल्वे के बड़े बड़े अधिकारियों से जान पहचान है मै पहले भी कई लोगो को नौकरी लगा चुका हूं कहकर 8,45,000/रुपये लेकर अभी तक नौकरी नही लगवाया, और न ही पैसा वापस किया।
केस 3- थाना गुुरूर में प्रार्थी हरीओम साहू ग्राम दुपचेरा एवं अक्षय कुमार साहू ग्राम खुदनी थाना गुरूर जिला बालोद को रेल्वे में नौकरी लगाने के पर 24,00,000 रू का ठगी किया गया था।
तीन आरोपी हो चुके गिरफ्तार
वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी उत्तम चन्द खाण्डेकर पिता मोहन खाण्डेकर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम तांडा पोस्ट तांडा थाना गोंदिया ग्रामीण जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) का है। पूर्व में इसी केस में आरोपी.डुलेष कुमार साहू पिता स्व.श्री रामप्रसाद उम्र 46 साल ग्राम भोथली थाना सनौद और अंकुष मिश्रा पिता रामराज उम्र 37 साल निवासी प्लाट नम्बर 76 बालाजी नगर एक्सटेषन भगवान नगर नागपुर रजानंद मंदिर के पास अंजनी नागपुर(महाराष्ट्र) जेल जा चुके हैं।
