DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप: विरोध में भाजयुमो करेगी 2 अगस्त को बालोद में पुतला दहन

बालोद। पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बालोद में विरोध स्वरूप 2 अगस्त को पुतला दहन किया जाएगा। इस संबंध में शासन प्रशासन को सूचना दे दी गई है। भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ एक पत्रकार पर पूर्व विधायक और उनके लोगों ने बेरहमी से हमला किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा के इस आचरण की घोर निन्दा करती है तथा मांग करती है कि उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाही की जानी चाहिए। कांग्रेस के पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा द्वारा अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति के साथ मारपीट एवं गाली गलौच की गई जो कि कांग्रेस नेताओं के आदिवासी विरोधी चेहरे एवं मानसिक दिवालियेपन का परिचायक है। पूर्व विधायक द्वारा आम जनता एवं आदिवासी समाज के लोगों के साथ मारपीट एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूर्व विधायक का पुतला दहन 2 अगस्त के शाम 5 बजे जय स्तम्भ चौक बालोद में किया जाएगा।

You cannot copy content of this page