DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क हादसे में सुरसुली के बाइक सवार की मौत

बालोद/ राजनांदगांव। मंगलवार को नंदई-मोहारा मार्ग में एक बाइक सवार की सडक़ हादसे में मौत हो गई। मृतक बालोद जिले के सुरसुली गांव का रहने वाला है। वह रोजाना काम के सिलसिले में राजनांदगांव शहर आना- जाना करता था। सुबह लगभग 10 बजे के आसपास एक टाईल्स से भरी ट्रक के ट्रांसफार्मर को ठोकर मारने के दौरान रास्ता रोकने वाली रस्सी से फंसकर युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक नंदई-मोहारा मार्ग में श्रीराम टाईल्स दुकान में एक ट्रक टाईल्स लेकर खाली करने पहुंची थी। इस दौरान ट्रक चालक ने ट्रंसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया। करंट फैलने की आशंका के चलते रस्सी से रास्ते का घेरा किया गया। इस दौरान बालोद जिले के सुरसुली के रहने वाले 38 साल के कौशल साहू मोटर साइकिल से शहर की ओर आ रहा था। उसकी रस्सी पर नजर नहीं गई। सीधे रस्सी उसके गले में फंस गई। वह जमीन में गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोंट पहुंची। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक स्थानी इलेक्ट्रॉनिक दुकान का कर्मचारी था।वह रोज आना- जाना करता था।

You cannot copy content of this page