DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस

बालोद। रविवार को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय वार्ड नं 13 दल्ली राजहरा में आमसभा का आयोजन कर 20 वां स्थापना दिवस मनाया। जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सर्व प्रथम शहीदो की छाया चित्र पर फूल माल्य अर्पण व गुलाल लगाकर कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया और आये हुए साथियो में कॉ. बलराम परिहार कवि व लेखक, ने जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के संघर्षों को अपने कविता के माध्यम से साथियो के बीच रखा और. तरुण उर्वशा, अछोली अलिखूटा ब्लाक अध्यक्ष, . पवन विश्वकर्मा, .सरकार,. शत्रुघन साहू, ने अपनी बात रखी और इसी कड़ी में . मोहन कुमेटी ने बताया की किस तरह जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ का गठन किया गया, और किस तरह आज जन मुक्ति मोर्चा जनता के बीच मे काम कर रहा है और कैसे जनता का आज संघठन पर विश्वास बढ़ रहा है, अंतिम वक्ता के रूप में कॉ.देवराज यादव पीपरखार ब्लाक अध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित कर कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

You cannot copy content of this page