बालोद। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला माटरी , संकुल केन्द्र माटरी में शाला प्रबंधन समिति द्वारा नेवता भोज का आयोजन किया गया। साथ ही शाला के द्वारा सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक के बच्चों को बेल्ट,टाई एवं आईडी कार्ड का वितरण शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के माध्यम से कराया गया. उक्त वितरण कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, संस्था के समस्त शिक्षक रसोइया एवं संकुल समन्वयक राजेश पांडे उपस्थित थे. संकुल समन्वयक द्वारा इसी प्रकार से संकुल के समस्त शालाओं में समस्त बच्चों को बेल्ट, टाई एवं आईडी कार्ड शाला के माध्यम से वितरण करने हेतु प्रयास करने कहा गया। उक्त जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।
माटरी स्कूल में हुआ न्योता भोज का आयोजन
