DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय घीना में हुआ गुरु पूजा महोत्सव

बालोद। घीना हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया। सरस्वती वंदना का सामुहिक स्वर में प्रस्तुति दी गई। साथ ही विद्यालय प्राचार्य द्वारा पूजन वंदन किया गया। गुरु महिमा के संबंध में स्टाफ द्वारा विचार रखे गये। गुरुकुल परंपरा और भारतीय शिक्षा का अच्छा विचार तारेंद्र ने रखे। गुरु महिमा का विचार देते हुए विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि सारी धरती कागज बनाकर, जंगलों के पेड़ को कलम बनाकर तथा पूरे सागर को स्याही बनाकर भी यदि गुरु की महिमा लिखी जाय तो कम है। वर्षा का निरंतर होना आमंत्रित सदस्यों को रोका रखा। अंत में प्रसाद वितरण कर आयोजन को विराम दी गई। उक्त जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page