DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छी पहल :51 साल के होने पर अशोक साहू ने जगन्नाथपुर में लगाए 51 पौधे, सपरिवार किया वृक्षारोपण

बालोद। ग्राम जगन्नाथपुर में साहू परिवार द्वारा पर्यावरण के संरक्षण पर विशेष पहल की गई है। यहां रहने वाले अशोक साहू का मंगलवार को 51 वा जन्मदिन था।

इस पल को यादगार बनाते हुए उन्होंने अपने परिवार सहित गांव के गौठान के पास 51 पौधों का रोपण किया। इस पहल की ग्राम सरपंच अरुण साहू सहित सभी लोगों ने सराहना की। वर्तमान में देश में एक पेड़ मां के नाम से अभियान भी चल रहा है उन्होंने अपनी माता के साथ इस पौधारोपण में हिस्सा लिया। साथ ही परिवार के सभी सदस्य ने भी इसमें योगदान दिए हैं।

अशोक साहू ने अपील भी की प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। देर सवेर ही सही सभी को एक दिन जागरूक होना पड़ेगा। भविष्य की चिंता करते हुए उन्होंने अब तक अपने जीवनकाल के 51 वर्ष होने के कारण उन्होंने एक साथ 51 पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। साहू परिवार द्वारा उन पौधों की नियमित देखभाल भी की जाएगी।

You cannot copy content of this page