बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांकरी (पैरी) में निषाद समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं आदिवासी समाज भवन का भूमि पूजन किए। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते कहा कि प्रत्येक समाज का सामाजिक भवन होना चाहिए। सामाजिक भवन होने से समाज के भाइयों को विभिन्न आयोजनों के लिए स्थान उपलब्ध रहता है। गांव का विकास मेरी प्रथम प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं।

जनप्रतिनिधि के रूप में अपने लोगों से मिलकर संवाद करना, बातों को सुन कर समाधान करना और आप लोगों के सुख दुख में शामिल होना ही मेरा प्रथम उद्देश्य है, यही मेरी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप श्रीमती रमादेवी ठाकुर जनपद सदस्य ,श्रीमती सरिता निषाद सरपंच, संतोष निषाद, तरुण पारकर, प्रकाश सिन्हा, श्रीमती अनुसुईया साहू, सुनेराम ठाकुर, संजय ठाकुर, विष्णु निषाद सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
